Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैच फिक्सिंग के आरोप पर वेस्टइंडीज का तेज गेंदबाज सस्पेंड:ICC ने टाइटंस फ्रेंचाइजी के 2 अधिकारियों को भी निलंबित किया; 2023-24 का मामला

    4 hours ago

    1

    0

    ICC ने बारबाडोस में 2023-24 बिम10 टूर्नामेंट के दौरान भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के उल्लंघनों के कारण तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जावोन सर्ल्स टाइटन्स फ्रेंचाइजी के मालिक चित्ररंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ को भी सभी प्रकार के क्रिकेट से निलंबित कर दिया है। सर्ल्स पर क्रिकेट वेस्टइंडीज की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत चार आरोप लगाए गए हैं। वे वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेले थे और 2018 में IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं। ये आरोप लगाए गए हैं अब 25 मार्च तक जवाब देना होगा ICC ने कहा कि तीनों को 11 मार्च 2026 से 14 दिनों के भीतर इन आरोपों पर जवाब देना होगा। यह मामला 2023-24 के बीम10 टूर्नामेंट से जुड़ी जांच का हिस्सा है। इसमें अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स पर भी पांच आरोप लगाए जा चुके हैं। वेस्टइंडीज का लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट है बिम-10 बिम-10 एक 10-10 ओवर की पारियों वाला टूर्नामेंट हैं जिसमें छह टीमें वॉयजर्स, गार्डियंस, टाइटन्स, सेटलर्स, वॉरियर्स और पेलिकन्स टीम खेलती हैं। यह टूर्नामेंट आखिरी बार 2023-24 में आयोजित हुआ था। जो क्रिकेट वेस्टइंडीज के भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के अंतर्गत आता है। ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज दोनों ने अपने-अपने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत ये आरोप लगाए हैं। ------------------------------------------------------------ क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने यह शिकायत की है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न के दौरान पंड्या पर तिरंगे का सम्मान न करने का आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Monalisa Bhosle Age: क्या नाबालिग हैं मोनालिसा? फरमान खान से शादी पर बवाल, ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर बोलीं वायरल गर्ल
    Next Article
    भारतीय टीम के अगले 12 महीने का शेड्यूल फुल पैक, नई सीरीज का भी हो सकता है ऐलान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment