Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों की लापरवाही से हेड-कांस्टेबल की मौत:पुलिस-डॉक्टरों के बीच तीखी नोक-झोंक का वीडियो, ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही उजागर हो गई है। निधौली कलां थाने में तैनात 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल रविंद कुमार की गुरुवार देर शाम तबियत अचानक बिगड़ी। सहयोगी उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन हालात गंभीर देख उन्हें एम्बुलेंस से एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी और अस्पताल में भर्ती कराते समय डॉक्टरों को स्थिति बताई गई थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मी को जरूरी ऑक्सीजन नहीं दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। नोक-झोंक का वीडियो वायरल इमरजेंसी वार्ड में पुलिसकर्मियों और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के बीच तीखी नोक-झोंक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी डॉक्टरों पर यह आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं कि गम्भीर हालत में मरीज को तुरंत ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन डॉक्टर इसे अनदेखा करते रहे और जानकारी नहीं होने का हवाला दिया। पोस्टमार्टम और अंतिम विदाई हेड कांस्टेबल रविंद कुमार का पोस्टमार्टम एटा में किया गया। उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में लाकर वरिष्ठ अधिकारियों और सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम शोक सलामी दी गई। एसएसपी एटा इलामारान जी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। हेड कांस्टेबल का जीवन परिचय रविंद कुमार, पुत्र लाल सिंह, मूल निवासी नगला दुजू थाना बकेबर, इटावा थे। वे वर्ष 1995 में कांस्टेबल के पद पर पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। निधौली कोतवाली में तैनात रहने के दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और एटा मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। अंतिम सलामी में एसएसपी एटा इलामारान जी, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाहा सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में नेशनल हैंडबॉल का समापन, देखे PHOTO;S:उत्तर प्रदेश को हराकर हिमाचल की टीम बनी चैंपियन, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने खिलाड़ियों को नवाजा
    Next Article
    लखीमपुर में जमीनी विवाद, महिलाओं से मारपीट का VIDEO:नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment