Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज में छात्रा की एकतरफा प्यार में हत्या:पीलीभीत में क्लासमेट ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे, मां-बाप की इकलौती बेटी थी

    1 day ago

    1

    0

    पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली 20 साल की छात्रा की उसके क्लासमेट ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद क्लासमेट भागने लगा। लेकिन, मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात मंगलवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन रूम की है। बरेली की रहने वाली छात्रा कशिश सीटी स्कैन रूम में थी। तभी उसके साथ पढ़ने वाला सागर सिंह वहां पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच सागर ने बैग से चाकू निकालकर कशिश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह बचने के लिए भागी, लेकिन सागर ने दौड़ाकर कई वार किए। बीच-बचाव में एक महिला कर्मचारी भी घायल हो गई। कशिश और महिला कर्मचारी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन, दोनों की हालत बिगड़ती जा रही थी। इसलिए उन्हें बरेली के SRMS अस्पताल (श्री राम मूर्ति स्मारक चिकित्सा विज्ञान संस्थान) रेफर कर दिया गया। दोपहर 2 बजे कशिश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि सागर उससे एकतरफा प्यार करता था। पुलिस सागर से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं, छात्रा की हत्या के बाद पैरामेडिकल के स्टूडेंट प्रदर्शन करने लगे। छात्रा के माता-पिता बरेली पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। मां बदहवास नजर आईं। उन्हें लोग संभालते दिखे। 3 तस्वीरें देखिए- सीटी स्कैन का कोर्स कर रही थी छात्रा कशिश पटेल पैरामेडिकल की छात्रा थी। वह 10 महीने से पीलीभीत में रहकर सीटी स्कैन का कोर्स कर रही थी। वहीं, सागर सिंह (19) कानपुर का रहने वाला है। वह एक्स-रे टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा है। सागर के पिता राम अवतार राजमिस्त्री का काम करते हैं। बड़ा भाई तेज सिंह ड्राइवर है। उसकी 3 बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन प्रीति मेडिकल क्षेत्र में प्राइवेट नौकरी करती है। सबसे छोटी बहन अंशिका एएनएम की पढ़ाई कर रही है। साथ पढ़ने वाले छात्रों के मुताबिक, कशिश और सागर के बीच अफेयर था। मंगलवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने बताया- कशिश सुबह 9 बजे कॉलेज पहुंची। तभी सागर भी बैग में 12 इंच लंबा चाकू छिपाकर जा पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे, तो कशिश खून से लथपथ पड़ी थी। छात्र सुजीत बोला- घटना के बाद से डर का माहौल छात्र सुजीत कुमार ने बताया कि कशिश और सागर उनके बैचमेट थे। दोनों के बीच कुछ चल रहा था। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। घटना के बाद कॉलेज के छात्रों में भय का माहौल है। उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। पिता बोले- 15-20 दिन पहले गांव आया था सागर बरेली में कशिश के पिता रोहतास ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया- मुझे सुबह पता चला कि सागर नाम के लड़के ने बेटी पर चाकू से हमला कर दिया है। बाद में उसे पकड़ लिया गया। सागर 15-20 दिन पहले मेरे गांव केसरपुर भी आया था। जब मैं पीलीभीत जिला अस्पताल पहुंचा, तो बेटी कशिश की हालत गंभीर थी। बाद में उसकी मौत हो गई। आरोपी की बहन बोली- नीट परीक्षा देने भाई गांव आया था आरोपी सागर सिंह कानपुर में मेडुआ अरौल गांव का रहने वाला है। उसकी बहन प्रीति ने बताया कि सागर 12वीं पास करने के बाद पिछले एक साल से पीलीभीत में एक्स-रे टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था। करीब एक माह पहले वह नीट की परीक्षा देने घर आया था। एक दिन रुकने के बाद वह वापस पीलीभीत चला गया। आरोपी की मां बोली- मुझे प्रेम संबंधों की जानकारी नहीं थी आरोपी सागर की माया देवी ने बताया, मेरे बेटे ने कभी परिवार के सामने किसी प्रेम संबंध का जिक्र नहीं किया। अगर मुझे इसकी जानकारी होती तो वे मैं उसे समझाकर घर बुला लेती और ऐसी घटना नहीं होने देती। जैसे हमारी बेटी, वैसे ही दूसरे की बेटी। किसी की बेटी की जान नहीं जानी चाहिए थी। मां ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे सुबह करीब 10 बजे मिली। किसी मैडम ने मेरी बेटी को फोन किया था। इसके बाद बेटी ने मुझे सूचना दी। रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया- हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों के संबंध, विवाद की वजह और घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच कर रही है। वहीं, सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जिससे कोर्ट में आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत पेश किए जा सकें। ------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- निलंबित नगर पालिका कर्मचारी ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- अफसर ने 18 लाख घूस ली, 8 लाख और मांग रहा था यूपी के पीलीभीत में सस्पेंडेड नगर पालिका कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार शाम 5:30 बजे पत्नी घर पहुंची तो पति को छत के कुंडे से लटका देखा और चीख पड़ी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे की जांच में 5 पेज का सुसाइड नोट मिला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष बोले- चढ़ावे से ₹3 करोड़ चोरी हुए:लवकुश का मकान सील होगा, 2 आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया
    Next Article
    रेलवे ने 13 नियम बदले:बिना टिकट यात्रा, लेडीज कोच में घुसना, ट्रेन में स्मोकिंग करना पड़ेगा महंगा, अब मौके पर जुर्माना वसूलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment