Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में बच्ची ने अपहरण की उड़ाई झूठी अफवाह:सीओ ने की पूछताछ; बोली- मोबाइल में देखी थी ऐसी कहानी

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में कसया थाना क्षेत्र के नटवलिया गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक बच्ची ने अपहरण की उड़ाई झूठी अफवाह। बोली- मोबाइल में पुलिस और चोर की कहानी देखकर के अपहरण के प्रयास की सूचना स्कूल में बच्चों से कही। अपहरण की सूचना की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय पहुंच गई। अब पढ़िए पूरी खबर विस्तार से… शुक्रवार सुबह नटवलिया गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में कुछ बच्चों ने शोर मचाया कि कुछ लोग बाउंड्री फांदकर अंदर घुस आए और एक चार वर्षीय बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। बच्चों के शोर मचाने पर कथित युवक बाउंड्री कूदकर भाग गए। घटना के समय प्रधानाध्यापक और एक अन्य शिक्षक बीआरसी पर प्रशिक्षण में थे, इसलिए विद्यालय में बच्चों के अलावा कोई शिक्षक या कर्मचारी मौजूद नहीं था। सहायक अध्यापिका ने तत्काल प्रधानाध्यापक रमन राव को फोन पर सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची सूचना मिलने पर कसया पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों व शिक्षकों से पूछताछ की। घटना की चर्चा से ग्रामीणों में तनाव रहा। अफवाह के कारण शनिवार को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी सामान्य से कम दर्ज की गई। क्षेत्राधिकारी ने स्कूल में घंटों की पूछताछ घटना के अगले दिन शनिवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह स्वयं विद्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक कक्ष में संबंधित बच्ची, अन्य बच्चों और अध्यापकों से अलग-अलग लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष कसया अभिनव कुमार मिश्र, सीडीपीओ हाटा प्रत्युश चंद्रा और वीईओ हाटा अखिलेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक ने बताया- रमेश सिंह सहायक अध्यापक प्रिया सिंह ने कॉल पर मुझे सूचना दी, जिसके बाद तुरंत विद्यालय में पहुंचे तो देखा परिसर में भीड़ी लगी हुई है। वहां मौजूद बच्चों ने बताया कि तीन लोग आए थे एक बच्ची को उठाकर ले गए। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। सीओ ने बताया- पूछताछ में अपवाह फैलाने वाली बच्ची ने स्वीकार किया कि उसने घर पर मोबाइल फोन में इस प्रकार की घटना से संबंधित एक वीडियो देखी थी। इससे वह भयभीत हो गई थी और स्कूल न जाने पड़े, इसलिए उसने यह बात कही। बच्ची ने यह बात अन्य बच्चों को बताई, जिन्होंने इसे आगे फैला दिया। जांच में अपहरण के प्रयास की सूचना पूरी तरह निराधार पाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल स्टूडेंट के मुंह पर गार्ड ने लाते मारीं:मुजफ्फरनगर में घसीटते हुए ले गए, दीवार में सिर लड़ा दिया
    Next Article
    बहराइच में महिला को हाथी ने पटका, मौत:दवा लेकर लौटते समय किया हमला, बचाने आए दोनों बेटे भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment