Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल स्टोर पर युवती के बाल पकड़कर जड़े थप्पड़, VIDEO:एटा में दवाई के पैसों को लेकर हुआ विवाद, 5 लोगों ने घेरकर पीटा

    3 hours ago

    2

    0

    एटा के अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हिरदेपुर में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवती के साथ हाथापाई की और बाल पकड़कर थप्पड़ मारे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दवा के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद तहरीर के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति की मेडिकल दुकान है, जहां पीड़िता की मां बैठती हैं। आरोप है कि गांव का ही युवक चंदन (पुत्र सत्यम) दवा लेने के बहाने दुकान पर आया और दवा के पैसे कम करने को लेकर कहासुनी करने लगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। घर के बाहर पहुंचकर किया हमला पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ उनके घर के बाहर पहुंच गया और वहां भी मारपीट की। घटना के दौरान युवती के साथ अभद्रता की गई। पीड़ित राघवेंद्र ने घटना से जुड़े वीडियो मीडिया को उपलब्ध कराए हैं, जिसमें विवाद और हंगामे की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। घटना के समय घर पर नहीं थीं मां परिजनों के मुताबिक, घटना के समय युवती की मां घर पर मौजूद नहीं थीं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की थी। हालांकि, अब पीड़ित पक्ष के राघवेंद्र ने बताया कि उन्होंने कोतवाली अलीगंज में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है और आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया गया है। अलीगंज थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि यह मारपीट का मामला है, जिसकी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में आबकारी निरीक्षक निलंबित:जूनियर के जरिए 7 हजार रिश्वत लेने, दस्तावेज में हेरफेर के आरोप साबित
    Next Article
    खलीलाबाद सीट पर सपा बनी पहली पसंद:भाजपा से अंकुर तिवारी, सपा से मो. अहमद और बसपा से भगवान दास पसंदीदा उम्मीदवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment