Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर में किया औचक निरीक्षण:कई कार्यालयों का जायजा लिया, शिकायतों पर फोन से लिया फीडबैक

    8 hours ago

    1

    0

    मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर जनपद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट, तहसील सदर, नगर पालिका परिषद और खंड विकास अधिकारी कार्यालय सदर का विस्तृत जायजा लिया। मंडलायुक्त ने विभिन्न अनुभागों, रिकॉर्ड रूम, पत्रावलियों और रजिस्टरों की जांच की तथा अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण और सुव्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के निरीक्षण में मंडलायुक्त ने न्यायिक अनुभाग, सहायक कक्ष, ईआरके कक्ष, नजारत अनुभाग और राजस्व-न्यायिक अभिलेखागार का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि अधिकारियों-कर्मचारियों की जीपीएफ पासबुक और सेवा पुस्तिकाएं पूर्ण हैं तथा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड हैं। रिकॉर्ड रूम में अभिलेख व्यवस्थित मिले, लेकिन पुरानी इमारत को देखते हुए इन्हें स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। सभी पटलों पर पत्रावलियों को लंबित न रखने और समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। तहसील सदर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। रजिस्टर मलकान और खतौनी का मिलान सही पाया गया। मंडलायुक्त ने सबसे पुरानी वसीयतनामा संबंधित पत्रावली को एक माह के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर की जांच के दौरान उन्होंने एक शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर उसकी संतुष्टि की पुष्टि की। शिकायतों का त्वरित निस्तारण और रिकॉर्ड रूम में परगनावार अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए। नगर पालिका परिषद के निरीक्षण में गृहकर और जलकर वसूली का लक्ष्य कम पाए जाने पर मंडलायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत वसूली पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। नामांतरण पत्रावलियों में बैनामा वाले मामलों के प्रचार को बढ़ाने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन पत्रावली, कंप्यूटर कक्ष और प्रांगण के फुहारे का भी जायजा लिया गया। पुरानी पत्रावलियों की जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। खंड विकास अधिकारी कार्यालय सदर में मंडलायुक्त ने आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर न हो और कार्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने सभी कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ED जेपी इंफ्राटेक होमबायर्स- प्रतिनिधि को भेज रहा समन:प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति और वित्तीय लेन-देन की ले रहा जानकारी
    Next Article
    नायब तहसीलदार-पेशकार पर कार्रवाई के आदेश:लखनऊ DM ने सदर तहसील का निरीक्षण किया, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment