Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नायब तहसीलदार-पेशकार पर कार्रवाई के आदेश:लखनऊ DM ने सदर तहसील का निरीक्षण किया, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने खरगापुर स्थित सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालयों, अभिलेखागार और संग्रह अनुभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। पुराने लंबित वादों, धारा 24 और धारा 67 के मामलों तथा पत्रावलियों के रखरखाव में पाई गई खामियों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय से की गई। यहां कुछ पुराने वादों में आदेश पत्रक अद्यतन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुराने वादों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए दैनिक आधार पर तिथियां निर्धारित की जाएं। न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर में पुराने वादों पर नाराजगी आरसीएमएस पोर्टल पर धारा 24 के मामलों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि दायरा होने के बावजूद कई पत्रावलियों में कानूनगो की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। इस पर डीएम ने ऐसे मामलों को चिन्हित कर संबंधित कानूनगो से स्पष्टीकरण लेने तथा अधिक लंबित प्रकरणों में विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालयों से आने वाले मांग पत्रों के संबंध में प्राप्ति और प्रेषण के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाने को कहा गया, ताकि पत्रावली की आवाजाही का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। तहसीलदार न्यायालय में धारा 67 के मामलों की समीक्षा इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर न्यायालय का निरीक्षण किया। यहां धारा 67 के प्रकरणों और उनके अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। धारा 67 के तहत जारी आदेशों के अनुपालन और लगाए गए जुर्माने की वसूली की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों में जुर्माना अधिरोपित किया गया है, उसकी वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए और लंबित मामलों में तेजी लाई जाए। पत्रावलियों के रखरखाव पर कार्रवाई समस्त नायब तहसीलदार न्यायालयों के निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सिटी न्यायालय में पत्रावलियों का रखरखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। अलमारी में पत्रावलियां अव्यवस्थित मिलीं और कई निस्तारित फाइलें दाखिल दफ्तर में जमा कराने के बजाय वहीं रखी मिलीं। पेशकार द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को असंतोषजनक मानते हुए जिलाधिकारी ने न्यायालय पत्रावलियों के समुचित रखरखाव में लापरवाही के संबंध में पेशकार (नायब तहसीलदार सिटी) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अभिलेखागार और राजस्व लिपिक कक्ष की भी हुई जांच निरीक्षण के दौरान सभागार, अभिलेखागार और राजस्व लिपिक कक्ष का भी जायजा लिया गया। अभिलेखागार में कॉम्पैक्टर में अभिलेख व्यवस्थित पाए गए। राजस्व लिपिक से धारा 24 के आदेशों के अनुपालन और मेड़बंदी रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने गत वर्ष जारी सभी आदेशों की समीक्षा करते हुए कानूनगो स्तर पर लंबित प्रकरणों की स्थिति जानी और समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। संग्रह अनुभाग में वसूली कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान अमीनवार वसूली विवरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वसूली कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि राजस्व वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर में किया औचक निरीक्षण:कई कार्यालयों का जायजा लिया, शिकायतों पर फोन से लिया फीडबैक
    Next Article
    भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच में बारिश की आशंका:15 फरवरी को कोलंबो में 24 घंटे बारिश का अनुमान; आज श्रीलंका पहुंचेगी टीम इंडिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment