Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैडमजी' के नाम नोट लिखकर सुसाइड करने वाले की कहानी:औरैया में भाई बोला- हत्या हुई, उसने जान नहीं दी, 1 साल से अफेयर था

    15 hours ago

    1

    0

    'भैया के हाथ पीछे की तरफ तौलिया से बंधे थे। पैर जमीन से छू रहे थे। ये सुसाइड नहीं मर्डर है। सोची-समझी साजिश के तहत यह मर्डर किया गया है। हमें 24 घंटे के अंदर न्याय चाहिए।' यह कहना है औरैया में मैडमजी के नाम पर नोट लिखकर सुसाइड करने वाले बृजेश के भाई अवधेश का। उसका कहना है कि सोची-समझी साजिश के तहत मर्डर हुआ है। सुसाइड नोट में ‘मैडम’ के नाम से जिस लड़की का जिक्र है, वह भी उसी गांव की रहने वाली है। वह नोएडा में जॉब करती है। लड़की ने एक हफ्ते पहले नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिससे बृजेश परेशान था। दैनिक भास्कर की टीम ने बृजेश के घरवालों से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… पहले मामला जानिए… सोमवार (26 अक्टूबर) को बृजेश कुमार पाल (35) का शव घर से 500 मीटर दूर आम के पेड़ से लटका मिला था। हाथ पीछे से बंधे थे, जबकि पैर जमीन तक पहुंच रहे थे। जेब में एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन था। सुसाइड नोट में मैडम जी के नाम की जिक्र था। पास में ही युवक की बाइक खड़ी थी और कान में ईयरबड लगे थे। मरने से पहले बृजेश ने लड़की की फोटो 4 दोस्तों को भी भेजी थीं। मामला जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर अजीतमल क्षेत्र के हालेपुर गांव का है। हैंगिग से मौत की पुष्टि, हत्या का केस दर्ज सुसाइड नोट में धोखे का दर्द, पेड़ से लटका शव और पीछे गमछे से बंधे हाथ… बृजेश पाल की मौत कई सवाल छोड़ गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। लेकिन, यह साफ नहीं हुआ कि बृजेश ने फांसी लगाई या किसी ने उसे मारकर लटकाया। उसके घरवालों का कहना है कि बृजेश को सोची-समझी साजिश के तहत मारा गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ही गांव के रहने वाले, दोनों की नोएडा में जॉब बृजेश पाल नोएडा में फायर ब्रिगेड में प्राइवेट ड्राइवर था। उसके घर में पिता शिव प्रकाश, मां कुशमा देवी और छोटा भाई अवधेश हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। छोटे भाई अवधेश की भी शादी हो गई है और उसके बच्चे हैं। लेकिन, बृजेश ने शादी नहीं की थी। उसकी जेब से जो सुसाइड नोट मिला उसमें लिखा था… मैं बृजेश पाल अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। मेरे परिवार में किसी को परेशान न किया जाए। वो मेरे नसीब में नहीं है, मैं ही बदनसीब हूं। किसी को प्यार में धोखा देना गलत बात है, लेकिन कोई बात नहीं। मैं मैडमजी से शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दे दिया। उनको मै कभी माफ नही करूंगा। वो भी मुझसे शादी करना चाहती थी। उन्होंने मुझे धोखा दिया है, भगवान उन्हें माफ नहीं करेगा। 1 साल से अफेयर चल रहा था नोट में जिस मैडमजी का जिक्र है, बताया जा रहा है कि वह भी हालेपुर गांव की रहने वाली है। एएनएम का कोर्स करने के बाद लड़की नोएडा में प्राइवेट जॉब करती है। गांववालों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बृजेश और लड़की का 1 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों की नोएडा में जॉब थी। ऐसे में आते-जाते समय बातचीत शुरू हो गई थी। एक हफ्ते पहले झगड़े के बाद नंबर ब्लॉक किया एक हफ्ते पहले किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया था। इसके बाद लड़की ने बृजेश का नंबर ब्लॉक कर दिया था। बृजेश इसी बात से परेशान था। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले बृजेश का कानपुर देहात की भी एक महिला के साथ रिलेशन था। लेकिन किसी वजह से उससे भी ब्रेकअप हो गया था। बृजेश ने मरने से पहले 4 लोगों को लड़की की फोटो भेजी थी। इनमें से आशु अजीतमल का रहने वाला है। सुधीर कुशवाहा और उपेंद्र शर्मा बिलावा के, जबकि मोनू बकेवर का रहने वाला है। उसने अपनी मौत के बाद किसी को परेशान नहीं करने और पोस्टमॉर्टम न कराने की भी बात कही थी। भाई बोला- शाम को निकले, फिर नहीं लौटे भैया बृजेश के छोटे भाई अवधेश कुमार ने बताया कि 18 अक्टूबर को भैया छुट्‌टी लेकर घर आए थे। रविवार को शाम 8.30 बजे वो घर से निकल गए थे। लेकिन, रात में नहीं लौटे। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे मैंने देखा तो भैया की बाइक भी नहीं थी। वो भी घर नहीं आए थे। हमने आसपास ढूंढना शुरू किया। पैर जमीन छू रहे थे, हाथ बंधे थे सुबह करीब 6 बजे गांव से किसी का फोन आया कि तुम्हारे भाई का शव हालेपुर-बिरौनी रोड पर फंदे से लटका हुआ है। मैं भागकर वहां पहुंचा तो भैया के हाथ तौलिया से पीछे की तरफ बंधे हुए थे। उनके पैर जमीन तक जा रहे थे। सीधी-सी बात है कि ये सुसाइड तो नहीं है। घरवालों ने अंतिम संस्कार से इनकार किया चाचा श्रीप्रकाश ने बताया कि हमारा बेटा खत्म हो गया। हम प्रशासन से न्याय चाहते हैं। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया, तो उन लोगों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। घरवालों का कहना है कि बेटे की हत्या की गई है। उनकी मांग है कि अधिकारी जांच का आश्वासन दें। 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया जाए। सीओ शैलेंद्र सिंह के समझाने पर बृजेश का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत की पुष्टि हुई है। युवक के भाई की शिकायत पर हत्या की FIR दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं और आरोपों पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सरकारी नर्स ने गर्भवती भाभी की हत्या कराई, देवरिया में 3 लाख में सुपारी दी देवरिया में सरकारी नर्स ने कॉन्ट्रैक्ट किलर से अपनी गर्भवती भाभी की हत्या करा दी। भाभी उसके अफेयर में रोड़ा बन रही थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या के लिए 3 लाख रुपये में सौदा तय किया था। अपने गहने गिरवी रखकर किलर को ढाई लाख रुपये एडवांस दिए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के 11 धुरंधर तय कराएंगे टिकट:‘PDA पंचायत’ कर जुटा रहे फीडबैक; सपा की नई स्ट्रैटजी जानिए
    Next Article
    अखिलेश मुस्कुराते हुए बोले- यहां सिर्फ गुलदस्ता दे रहे हो:मंत्रीजी 'कुछ दिन के मेहमान' कहकर टांग खींची, विकास बोल नहीं पाए MLC

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment