Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडप से विदा होकर आंगनबाड़ी का इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:दूल्हा हाथ पकड़कर विकास भवन में ले गया, बोला-पत्नी का हर कदम साथ दूंगा

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा में शादी की रस्मों के बाद दुल्हन को विदा कर अपने घर ले जाने के बजाए दूल्हा विकास भवन ले गया। दुल्हन को नौकरी के लिए इंटरव्यू देना था। उसने शादी के पहले ही बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्कर की वैकेंसी के लिए फार्म भर रखा था। संयोग यह कि इस दौरान उसकी शादी तय हो गई। जिस दिन विदाई होनी थी, उसी दिन उसका इंटरव्यू था। दूल्हा ने उसकी भावनाओं को समझा और रस्मों को झटपट निपटा कर उसे विकास भवन ले गया। वहां दूल्हन ने शादी के जोड़े में इंटरव्यू दिया। यह पूरा मामला लाडूखेड़ा का है। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… लाडूखेड़ा ब्लॉक मुख्यालय के रहने वाले मनोज कुशवाहा साइबर कैफै चलाते हैं। करीब तीन महीने पहले अनीशा कुशवाहा अपने किसी काम से उनके साइबर कैफे पर आई थीं। वह पास के ही गांव में रहती हैं। इस बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों के घर वाले भी उनके रिश्ते के लिए तैयार थे। 21 फरवरी को उनकी शादी हुई। शादी से एक दिन पहले ही अनीशा को पता चला कि रविवार को उसका इंटरव्यू है। अनीशा ने शादी से पहले ही आंगनबाड़ी वर्कर की पोस्ट के लिए अप्लाई कर रखा था। दुल्हन बनी अनीशा ने मनोज को बताया कि वो इंटरव्यू देना चाहती है। मगर, शादी के तुरंत बाद कैसे गांव से शहर में पहुंचेगी। एक बार तो उनके मन में आया कि इंटरव्यू छोड़ दें, लेकिन मनोज ने कहा परेशान न हो, रास्ता निकालता हूं। मनोज ने घर वालों से बात की। पूरी बात बताई। बताया कि शादी में फेरे की रस्में जल्दी पूरी कराकर विदाई करानी है। दुल्हन को विदा कराकर घर की बजाए सीधे आगरा जिला मुख्यलय स्थित विकास भवन ले जाऊंगा। घर वालों ने भी दिया साथ दूल्हे मनोज ने बताया कि दोनों के परिजन इसके लिए राजी हो गए। उन्होंने खुशी जाहिर की। वो सीधे मंडप से दुल्हन को विदाकर विकास भवन आए। अनीशा ने दुल्हन के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया। मनोज ने कहा- वो चाहते हैं कि पत्नी अपने पैरों पर खड़ी हो। उसने जो सपने देखे हैं उसे पूरा करने में मदद करूं। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुल्हन विकास भवन से ससुराल विदा हो गई। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… कासगंज में पत्नी, 3 बच्चों की हत्या कर जान दी:बच्चों को जहर देकर पत्नी का गला काटा; 3 दिन घर में पड़ी रहीं लाशें कासगंज में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति फंदे से झूल गया। उसने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर पत्नी का गला काट दिया। तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने घर गया। उसने दरवाजा खटखटाया और नाम लेकर काफी देर तक बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछा। तब पता चला कि घर में पिछले तीन दिनों से कोई हलचल नहीं थी। शक के आधार पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में प्रशासन ने जोती खड़ी फसलें:विधायक मनीष रावत ने की जांच और मुआवजे की मांग,सरकारी जमीन पर कब्जे का था आरोप
    Next Article
    होली दहन स्थल पर बनी दीवार गिराई गई:शाहजहांपुर में ग्रामीणों को परिक्रमा करने में आ रही थी दिक्कत, गांव में पुलिस बल रहा तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment