Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली दहन स्थल पर बनी दीवार गिराई गई:शाहजहांपुर में ग्रामीणों को परिक्रमा करने में आ रही थी दिक्कत, गांव में पुलिस बल रहा तैनात

    14 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के सतवां बुजुर्ग गांव में होली दहन स्थल पर निर्मित एक दीवार को पुलिस की मौजूदगी में गिरा दिया गया। यह दीवार ग्रामीणों को होली की परिक्रमा करने में बाधा डाल रही थी, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से एक निश्चित स्थान पर होलिका दहन होता रहा है। हाल ही में इस स्थान में बदलाव किया गया था। नए चुने गए स्थान पर एक नाली होने के कारण परिक्रमा करने में दिक्कत आती थी, जिसके बाद पटले डालकर होलिका दहन कराया जाता था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने इस स्थान पर भी दीवार बनवा दी थी। शिकायत के बाद सितंबर माह में इस निर्माण को रुकवा दिया गया था। इस वर्ष होली दहन के लिए जब ग्रामीणों ने सामग्री रखी, तो आरोप है कि दीवार बनवाने वाले पक्ष ने उसे उठाकर फेंक दिया। इससे विवाद और बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी गांव पहुंचे और दोनों पक्षों के साथ बैठक बुलाई। हालांकि, दीवार बनवाने वाला पक्ष बैठक में शामिल नहीं हुआ, जिससे कोई नतीजा नहीं निकल सका। बैठक में समाधान न निकलने के बाद रविवार को पुलिस बल मौके पर पहुंचा और होलिका दहन स्थल पर बनाई गई दीवार को गिरा दिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दीवार बनवाने वाले लोग किसी एक व्यक्ति के कहने पर इस विवाद को बढ़ावा दे रहे थे। पुवायां के सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि होलिका दहन स्थल के बगल में एक दीवार बनाई गई थी, जिसे सितंबर माह में शिकायत के बाद रुकवा दिया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि होली में परिक्रमा करने में ग्रामीणों को आ रही दिक्कत की शिकायत मिलने पर उस दीवार को गिरा दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडप से विदा होकर आंगनबाड़ी का इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:दूल्हा हाथ पकड़कर विकास भवन में ले गया, बोला-पत्नी का हर कदम साथ दूंगा
    Next Article
    12वीं पास को चार साल में मिलेगी बीएड की डिग्री:CSJMU शुरु करेगा बीए व बीएससी बीएड कोर्स, 10 मार्च तक करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment