Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माफिया अतीक का शूटर अरमान प्रयागराज कोर्ट में पेश:उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था; 3 साल से बिहार जेल में बंद था

    9 hours ago

    1

    0

    माफिया अतीक के शूटर अरमान को पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4:15 बजे प्रयागराज कोर्ट में पेश किया। करीब 40 पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में साथ रहे। अरमान का चेहरा सफेद गमछे से ढंका गया था। मीडिया ने अरमान से पूछा- शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम कहां हैं? लेकिन, अरमान ने इन सवालों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात है। इनमें महिला पुलिस, PAC, 3 ACP समेत बिहार पुलिस के कमांडों भी शामिल हैं। अरमान उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था। अरमान 5 लाख का इनामी है। वह पिछले 3 साल से बिहार की गयाजी जेल में बंद था। वहां से अरमान को ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया गया है। अरमान को कस्टडी में लेकर पुलिस उससे उमेश पाल हत्याकांड के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के बारे में भी पूछताछ करेगी। शूटर अरमान की तस्वीरें… परिवार को एनकाउंटर का डर सता रहा अरमान को यूपी लाए जाने की सूचना के बाद उसके पिता शमीम और मां असगरी खातून को एनकाउंटर का डर सता रहा है। अरमान के पिता ने गयाजी कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने अरमान को यूपी पुलिस के हवाले न करने की मांग की थी। उनका कहना था कि अगर पुलिस को पूछताछ करनी है, तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाए। उमेश पाल हत्याकांड के ज्यादातर आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। अरमान का भी हथियार बरामदगी के नाम पर एनकाउंटर किया जा सकता है। मां ने कहा था- उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा अरमान की मां असगरी खातून ने कहा था कि मेरे बेटे को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। हमारा परिवार बहुत गरीब है। हमारे पास रहने के लिए अपना पक्का मकान तक नहीं है। अरमान पहले प्रयागराज में रहकर छोटा-मोटा काम करता था। वह कोई पेशेवर अपराधी या बड़ा शूटर नहीं है। वह पिछले 3 साल से जेल में बंद है। अरमान के छोटे भाई इमरान ने कहा था कि पहले भी हम आशंका जता चुके हैं कि भाई की जान को खतरा है। अब यूपी पुलिस उसे प्रयागराज ले गई । डर है कि अरमान के साथ भी कोई अनहोनी न हो जाए। अदालत का जो भी फैसला होगा, परिवार उसे स्वीकार करेगा। लेकिन, अरमान को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। अरमान के वकील बोले- जेल प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत गयाजी के मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार की कोर्ट में अरमान के माता-पिता की अर्जी पर 1 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अरमान के घरवालों और वकील की अर्जी को खारिज कर दिया था। अरमान के वकील ललित कुमार गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की थी। वकील ने पुलिस और जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा था- अरमान की जान को खतरा है। यूपी में अरमान की हत्या हो सकती है। यूपी पुलिस और गयाजी सेंट्रल जेल प्रशासन की मिलीभगत से मोहम्मद अरमान की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। हमने कोर्ट में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अरमान 27 फरवरी, 2023 से गया जेल में बंद है। उसे यूपी के मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है। अरमान ने कोर्ट में किया था सरेंडर अरमान मूल रूप से गयाजी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस से बचने के लिए वह गयाजी आ गया था। अरमान ने कटारी तालाब के पास ‘भोलू अंडा वाले’ पर फायरिंग की थी। इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज था। इसी मामले में उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद अरमान को गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। अब जानिए कैसे गयाजी जेल तक पहुंची यूपी पुलिस यूपी पुलिस पिछले 3 साल से अरमान की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि वह गयाजी सेंट्रल जेल में बंद है। सूचना मिलने के बाद प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस 30 सितंबर को गयाजी जेल पहुंची। वहां पुलिस ने अरमान की ताजा तस्वीर ली और सादे कागज पर उसके अंगूठे के निशान लिए। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस प्रयागराज लौट आई। इसके बाद 1 अक्टूबर को गया कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की। गुड्डू मुस्लिम के साथ गोलीबारी करते दिखा था अरमान ……………………. ये खबर भी पढ़िए… अखिलेश सपा सांसदों के साथ चुनाव आयोग को घेरेंगे:6 अक्टूबर को दिल्ली मार्च में शामिल होंगे, INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं जाने से उठे थे सवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत पार्टी के सभी 37 सांसद 6 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव करेंगे। अखिलेश ने अपने सभी सांसदों को इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    DLF मॉल में घी-तेल चुराते पकड़ी गई महिला, VIDEO:सिक्योरिटी गार्ड को बैग नहीं दिखा रही थी, पति स्टोर में बिलिंग करा रहा था
    Next Article
    यूपी के स्कूलों में पढ़ाई जाए वैदिक मैथमेटिक्स:राजनाथ सिंह बोले- संस्कृत श्लोक के साथ कंप्यूटर कोड भी समझें विद्यार्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment