Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DLF मॉल में घी-तेल चुराते पकड़ी गई महिला, VIDEO:सिक्योरिटी गार्ड को बैग नहीं दिखा रही थी, पति स्टोर में बिलिंग करा रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया में पति के साथ शॉपिंग करने आई महिला घी और तेल चुराती हुई पकड़ी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मॉल की सिक्योरिटी टीम एक महिला को पकड़कर ले जाती हुई नजर आ रही है। महिला ने मॉल के एक स्टोर से बिना भुगतान किए सामान अपनी बैग में रखा था। बड़ी सफाई से वो मॉल से बाहर भी निकल गई। लेकिन तभी सिक्योरिटी टीम ने महिला को पकड़कर लिया। बैग चेक कराने को कहा। जब महिला ने बैग नहीं दिखाया, तो स्टाफ ने सीसीटीवी चेक किया। जिसमें महिला चोरी करते पकड़ी गई। सिक्योरिटी टीम महिला को मॉल के अंदर लेकर आई। फिर सबसे सामने उसकी करतूत के बारे में बताया। हालांकि, बाद में महिला ने सामान का बिल भुगतान कर दिया और दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया। मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र का है। घटना रविवार शाम की है। देखें तीन तस्वीरें… वीडियो में एक व्यक्ति कहता है कि दो लोग दुकान से 500-1000 रुपए कीमत की सामान चोरी कर रहे हैं। दोनों दो बोतलें लेकर भाग रहे थे और पहले भी चोरी कर चुके हैं। वह मॉल के स्टाफ कर्मचारी से पूछता है कि इन लोगों ने पहले क्या-क्या चोरी किया था। कर्मचारी बताता है कि करीब 4 हजार रुपए का घी समेत अन्य सामान चोरी कर चुके हैं। यह चौथी बार चोरी की घटना है। स्टोर में चार-पांच बार इन लोगों को देखा गया है। आज सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया है। 15 अगस्त से चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, चोरी लगातार नहीं हुई, बल्कि कुछ दिनों के अंतराल पर घटनाएं हुईं। घी-तेल चुराया डेनिम ड्रेस पहने महिला पति के साथ DLF मॉल ऑफ इंडिया के एक स्टोर में शॉपिंग कर रही थी। तभी महिला अचानक से स्टोर से बाहर निकल गई। जबकि पति स्टोर के अंदर सामानों की बिलिंग करा रहा था। लेकिन जैसे ही महिला स्टोर से बाहर निकली, फीमेल सिक्योरिटी गार्ड ने महिला से उसका पर्स चेक कराने को कहा। महिला बार-बार बैग चेक कराने से मना कर रही थी। जब महिला ने बैग चेक नहीं कराया, तब तक स्टोर का स्टॉप आया गया। और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में महिला बैग में घी का डिब्बा और तेल की बोतल रखती दिखाई दी। तब स्टाफ ने महिला से बैग छीन लिया। फिर फीमेल सिक्योरिटी गार्ड महिला को अंदर स्टोर के अंदर ले गई। स्टोर स्टाफ ने महिला के बैग से घी और तेल निकाला। फिर पति को भी बुलाया। स्टाफ ने पब्लिक के सामने दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाई। पेमेंट के मामला शांत DLF चौकी इंचार्ज ने बताया- बिना पैसे दिए सामान ले जाने को लेकर महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद हुआ था। बाद में महिला ने सामान का बिल भुगतान कर दिया। पेमेंट के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और मामला शांत हो गया। बिल का भुगतान करने के बाद महिला मौके से चली गई। नहीं दी गई शिकायत पुलिस के अनुसार, मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। इसलिए इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। ------------------ ये भी पढ़ें… राज्यसभा चुनाव से पहले बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे: धर्मपाल सिंह से मुलाकात की; विनोद तावड़े भी आ रहे, योगी से मुलाकात करेंगे सुल्तानपुर में आज भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक होगी। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र और काशी क्षेत्र के संघ और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में दोनों क्षेत्रों की मौजूदा जमीनी हकीकत से अवगत कराया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर पति-पत्नी का हत्यारा चप्पल से पकड़ा गया:आधी रात महिला ने चोरी करते हुए देखा था, सुल्तानपुर में दोस्तों के साथ कुल्हाड़ी से काटा
    Next Article
    माफिया अतीक का शूटर अरमान प्रयागराज कोर्ट में पेश:उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था; 3 साल से बिहार जेल में बंद था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment