Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माघ मेला: 333 सफाईकर्मी बच्चों को मिली शिक्षा:बेसिक शिक्षा विभाग का विद्याकुंभ विद्यालय समाप्त, शिक्षकों को किया सम्मानित

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज माघ मेला-2026 के दौरान सफाईकर्मियों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अस्थाई 'विद्याकुंभ विद्यालय' का शनिवार को समापन हो गया। इस विद्यालय का उद्देश्य यह था कि मेला अवधि में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। समापन समारोह का शुभारंभ बीएसए अनिल कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। जिला एमडीएम समन्वयक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि माघ मेला अवधि में कुल 333 बच्चों को नामांकित किया गया था। इन सभी बच्चों को आवश्यक संसाधनों के साथ नियमित शिक्षा प्रदान की गई। विभाग के शिक्षकों ने पूरी लगन से अध्यापन कार्य किया, जिससे बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न आए। त्रिपाठी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अब बच्चों की निरंतर शिक्षा जारी रखने की जिम्मेदारी निभाएं। मुख्य अतिथि बीएसए अनिल कुमार ने घोषणा की कि बेसिक शिक्षा विभाग हर वर्ष माघ मेला में अस्थाई विद्यालय का संचालन जारी रखेगा, ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने स्मार्ट क्लास के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। बीएसए ने यह भी बताया कि विभाग ने बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, स्वेटर, जूते, मोजे, स्टेशनरी और अभ्यास पुस्तिकाएं उपलब्ध कराईं। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग की इस पहल की सराहना की। समापन कार्यक्रम में माघ मेला-2026 के सैनिटेशन प्रभारी डॉ. आनंद सिंह, स्वास्थ्य भंडार प्रभारी राजकुमार गुप्ता, बीईओ लाल जी शर्मा और प्रदीप कुमार सिंह सहित कई अधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे। एजुकेट गर्ल्स संस्था और शिव नाडर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल में सहयोग दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस पहल में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने माघ मेला में कार्यरत सफाईकर्मियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में रूस की लोकगाथा का जादू दिखा:'फेसेज़ ऑफ ओलोंखो' नाटक में गूंजी याकूत वीरगाथा
    Next Article
    किशोर के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए:9वीं के छात्र ने VIDEO वायरल किया, डरकर घर से बाहर नहीं निकल रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment