Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोर के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए:9वीं के छात्र ने VIDEO वायरल किया, डरकर घर से बाहर नहीं निकल रहा

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर ने 12 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाये और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी किशोर के परिजनों को हुई तो वह विरोध करने लगे। इस पर आरोपी और उसके परिवार ने पीड़ित परिवार को पीट दिया। पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी से मिलकर इस मामले की शिकायत की, वहीं पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया। अब पूरा मामला पढ़िए चकेरी क्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा चालक ने पुष्टि की है कि ये वीडियो 8 फ़रवरी का है। उन्हें 11 फ़रवरी को इलाके में रहने वाले एक युवक ने दिखाया। इसके बाद उन्होंने आरोपी किशोर से रोककर पूछा, तो उसने स्वीकार कर लिया। जब आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पहुचें तो वह लोग उग्र हो गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत शनिवार को थाना चकेरी प्रभारी से मिलकर किया। प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किशोर सहमा, घर के बाहर निकलना मुश्किल ई-रिक्शा चालक ने बताया कि जब से उसके बेटे के साथ घटना हुई है उसके बाद से वह किसी से बात नहीं कर रहा। डर के चलते घर के बाहर निकल नहीं रहा। साथ ही घर से खेलने के लिए कहीं जा नहीं रहा। आरोपी किशोर कक्षा 9वीं का छात्र चकेरी क्षेत्र में रहने वाला आरोपी किशोर एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की तहरीर के आधार पर मुक़दमा लिखा गया था, आरोपी किशोर से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माघ मेला: 333 सफाईकर्मी बच्चों को मिली शिक्षा:बेसिक शिक्षा विभाग का विद्याकुंभ विद्यालय समाप्त, शिक्षकों को किया सम्मानित
    Next Article
    उत्तर मध्य रेलवे ने 'कवच' का सफल स्पीड ट्रायल किया:वंदे भारत 160 किमी/घंटा पर दौड़ी, दादरी-टुंडला खंड पर परीक्षण सफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment