Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माघ मेले के लिए पुलिस का शंखनाद:संगम में पुलिस लाइन का भूमि पूजन, 54 दिन 10 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में माघ मेला 2027 की तैयारियों का पुलिस ने शंखनाद कर दिया है। रविवार को संगम क्षेत्र में प्रयागराज पुलिस लाइन का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस ध्वज का भी पूजन हुआ। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मेले के सकुशल आयोजन की कामना की। अधिकारियों ने मां गंगा और बड़े हनुमान जी से माघ मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने का आशीर्वाद मांगा। भूमि पूजन के साथ ही मेले में पुलिस की तैयारियों ने औपचारिक रूप ले लिया है। इस बार माघ मेला 54 दिनों तक चलेगा। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रखने की तैयारी है। पूरे मेला क्षेत्र में करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस कमिश्नर समेत आला अफसरों ने किया भूमि पूजन संगम क्षेत्र में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया, एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजयपाल शर्मा और माघ मेला के सहायक नोडल अधिकारी आईपीएस विवेक चंद्र यादव समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार भूमि पूजन किया। इसके बाद पुलिस ध्वज का पूजन भी किया गया। माघ मेले में पुलिस की भूमिका सबसे अहम होती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कल्पवासियों की सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर रहती है। ऐसे में पुलिस लाइन मेले की सुरक्षा व्यवस्था के संचालन का प्रमुख केंद्र होगी। 10 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान इस बार माघ मेला 54 दिनों तक आयोजित होगा। मेले की लंबी अवधि और प्रमुख स्नान पर्वों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, मेले में करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी केवल घाटों पर सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगी। भीड़ नियंत्रण, प्रमुख स्नान स्थलों की निगरानी, यातायात व्यवस्था और मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उनकी जिम्मेदारी होगी। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे। स्नान पर्वों पर रहेगी विशेष सतर्कता माघ मेले के दौरान पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जुटती है। इन दिनों संगम और आसपास के घाटों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट गया है। संगम क्षेत्र में पुलिस लाइन के भूमि पूजन के साथ माघ मेला 2027 की सुरक्षा व्यवस्था की आधारशिला रख दी गई है। अब आने वाले दिनों में मेला क्षेत्र में पुलिस से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। भूमि पूजन के बाद पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने कहा माघ मेले से पहले पुलिस लाइन का निर्माण शुरू करने की परंपरा वर्ष 1976 से चली आ रही है। उस समय वरिष्ठ अधिकारी रहे त्रिनाथ मिश्रा के कार्यकाल से इसकी शुरुआत हुई थी। तभी से हर साल माघ मेले की तैयारियों के क्रम में सबसे पहले पुलिस लाइन का निर्माण कराया जाता है। इसके लिए भूमि पूजन और निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की यह परंपरा मेले को निर्विघ्न और सकुशल संपन्न कराने की कामना से जुड़ी है। पुलिस ध्वज विभाग का प्रतीक है। ध्वज पूजन के बाद इसे विधिवत फहराया जाता है और पूरे साल इसकी देखरेख की जाती है। पुलिसकर्मी इसी ध्वज के सान्निध्य में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। हमारा प्रयास रहता है कि मेला क्षेत्र और शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे, शांति कायम रहे और किसी भी व्यक्ति को असुरक्षा महसूस न हो। ईश्वर के आशीर्वाद से माघ मेले की सभी व्यवस्थाएं बिना किसी बाधा के पूरी हों और आयोजन सकुशल संपन्न कराया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में भव्य देव दीपावली की तैयारियां तेज:24 नवंबर को आदि केशव से सामने घाट तक जगमगाएंगे लाखों दीपक, गंगापार रेती भी होगी रोशन
    Next Article
    मालिक के बेटे को अगवा करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार:झांसी में साथी भी पकड़ा गया, मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment