Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेघालय- भाजपा की सहयोगी UDP में टूट हो सकती है:12 में से 8 विधायक BJP में शामिल होने की अटकलें, अगर ऐसा हुआ तो MLA 2 से 10 हो जाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी में टूट की अटकलें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के 12 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी इन विधायकों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। UDP अध्यक्ष मेहतबा लिंगदोह ने कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं। ये चर्चा शनिवार को उस वक्त शुरू हुई, जब UDP के पूर्व विधायक जेमिनो मावथोह ने भाजपा जॉइन कर ली। अभी भाजपा के 2 विधायक हैं। अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी के विधायकों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो जाएगी। इसके बाद बीजेपी विधानसभा में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। राज्य में मेघालय डेमोक्रेटिक अलाइंस (MDA) की सरकार है। इसमें NPP, UDP और बीजेपी तीन पार्टियों का गठबंधन है। UDP के 3 विधायकों ने कहा- पार्टी से कोई मतभेद नहीं शिलॉन्ग में 11 सितंबर को UDP की सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई, जिसमें 6 विधायक शामिल नहीं हुए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UDP 3 विधायक कैबिनेट मंत्री लखमेन रिंबुई, बलाजिद कुफर सिनरेम और ओलान सिंग सुइन भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, UDP नेतृत्व से उनका कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वे पार्टी बदलते हैं तो यह उनके विधानसभा क्षेत्रों और राज्य के हित में होगा। बीजेपी विधायक अलेक्जेंडर लालू हेक ने यह बताने से इनकार किया कि कितने UDP विधायक बीजेपी में शामिल होंगे और यह कब होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास अभी 2 सीटें हैं और पार्टी को एक कैबिनेट पद मिला हुआ है। विधायकों की संख्या बढ़ने की स्थिति में बीजेपी को सरकार में और ज्यादा मंत्री पद की मांग करनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेस्टिवल सीजन से पहले 95 टन खाने-पीने की चीजें जब्त:कीमत ₹4.45 करोड़; महाराष्ट्र FDA ने लिया एक्शन, कहा-सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    BRICS में मेहमानों को परोसी गुजराती खांडवी:मशरूम की कश्मीरी डिश और जलेबी भी शामिल; जयपुर से मंगाए चांदी की परत वाले बर्तन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment