Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल डीएम ने चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले:निधि पटेल को संभल एसडीएम की कमान, वंदना-विकास न्यायिक मजिस्ट्रेट बने

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में जिलाधिकारी ने चार उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत, निधि पटेल को सदर तहसील संभल का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद में लंबे समय से प्रशासनिक बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब विराम लग गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गुरुवार रात करीब 10 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, संभल के उपजिलाधिकारी रामानुज को जनपद मुख्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वह पूर्व डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल के सभी कार्यों का संपादन करेंगे। वहीं, पूर्व उपजिलाधिकारी विकास चंद्र को जनपद मुख्यालय में डिप्टी कलेक्टर के साथ-साथ न्यायिक उपजिला मजिस्ट्रेट संभल और असमोली विधानसभा क्षेत्र 32 का ईआरओ (निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) बनाया गया है। उनके पास नगर पंचायत सिरसी के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। डॉ. वंदना मिश्रा, जो 24 नवंबर 2024 की हिंसा के दौरान संभल की उपजिलाधिकारी थीं, उन्हें अब जनपद मुख्यालय में डिप्टी कलेक्टर और गुन्नौर का न्यायिक उपजिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी दो पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंह में कारतूस दबाकर फायरिंग करने वालों पर FIR:शाहजहांपुर में दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर मकान पर पत्थरबाजी, 6 नामजद और अज्ञात आरोपी
    Next Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन टीम पर जानलेवा हमला:वन दरोगा गंभीर घायल, 64 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment