Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंह में पॉलिथिन बांधी, नाइट्रोजन सिलेंडर से जोड़ा:बदायूं में कार में मिला कारोबारी का शव; भाई बोला- हत्या की हुई

    11 hours ago

    1

    0

    बदायूं में कारोबारी की लाश उनकी ही रेनॉल्ट ट्राइबर कार में मिली। पुलिस ने शीशा तोड़ा तो हैरान रह गई। कारोबारी के पूरे चेहरे पर पॉलिथीन लिपटी हुई थी। पिछली सीट पर नाइट्रोजन सिलेंडर रखा हुआ था। उसमें लगी पाइप कारोबारी के चेहरे पर लगी पॉलिथीन में घुसी हुई थी। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। भाई का आरोप है कि गुरुवार को कारोबारी घर से बिसौली जाने की बात कहकर निकले थे। शाम 7 बजे पुलिस ने फोन कर बताया कि उनकी लाश मिली है। भाई का कहना है कि यह हत्या है। सुसाइड दिखाने के लिए सल्फास की शीशी रखी गई। फिलहाल पुलिस सुसाइड और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक की पहचान देसी घी कारोबारी अमन साहू के रूप में हुई है। उनकी 4 साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल की एक बेटी है। घटना जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर अलापुर थाना क्षेत्र की है। पूरा मामला विस्तार से समझिए… पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि एमएफ हाईवे स्थित नखाशा बाजार के समीप कई घंटों से कार खड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो कार के दरवाजे लॉक थे। झांककर देखा तो युवक दिखाई पड़ा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार का शीशा तोड़ा। अंदर देखा तो युवक के चेहरे से लेकर मुंह तक पॉलिथीन लपेटी हुई थी। पुलिस ने चेक किया तो युवक की मौत हो चुकी थी। कार की पिछली सीट पर नाइट्रोजन सिलेंडर रखा था। उसमें पाइप पॉलिथीन में घुसी हुई थी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया। फोन करने पर मृतक के बड़े भाई ने कॉल रिसीव की। पुलिस ने बताया—कार (UP 24 AN 9798) किसकी है, तुरंत यहां आ जाइए। परिजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी अमन साहू (30) के रूप में हुई। परिजन शव को लेकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। इसके बाद परिजन शव को स्ट्रेचर समेत अपने घर ले गए। हालांकि, बाद में पुलिस टीम घर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए दोबारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। 'मेरा भाई सुसाइड नहीं कर सकता' अमन के बड़े भाई राजीव साहू ने बताया, 'मैं और अमन शहर के लावेला चौक पर जैन मंदिर के सामने घी की थोक दुकान चलाते थे। गुरुवार दोपहर अमन बिसौली जाने की बात कहकर कार लेकर गया था, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। शाम करीब 7 बजे पुलिस का फोन आया। कार के बारे में पूछने लगे और तुरंत आने को कहा। हम लोग पहुंचे तो कार में मेरा छोटा भाई मृत हालत में पड़ा हुआ था। मेरे भाई को किसी ने दम घोंटकर मारा है, फिर जेब में सल्फास की शीशी रखी गई। वह कभी सुसाइड नहीं कर सकता।' पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल परिजनों ने बताया- अमन की 2022 में अंजलि साहू से शादी हुई थी। डेढ़ साल की एक बेटी शीघ्रता है। अमन दो भाइयों में छोटा था। अमन की मौत से पत्नी अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय विष्ट ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। कार से सल्फास की शीशी बरामद हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं। हत्या है या सुसाइड, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानिए नाइट्रोजन गैस कितनी खतरनाक होती है ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहाबाद में यूपी के युवक ने की सुसाइड, VIDEO:मरने से पहले बनाया वीडियो; बोला-भाई-भाभी को शरीर के हाथ मत लगाने देना
    Next Article
    कार से टोल प्लाजा कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास, VIDEO:हापुड़ में टोल भुगतान विवाद के बाद हुई सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment