Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा अस्पताल में युवती से अश्लील इशारे किए:चप्पलों से पीटा, सीएमएस बोले- मामला उनकी जानकारी में नहीं है

    12 hours ago

    1

    0

    महोबा जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला वार्ड में भर्ती एक युवती को एक युवक ने कथित तौर पर अश्लील इशारे किए और मोबाइल नंबर मांगा। परेशान होकर युवती ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। आरोप है कि मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ने के बजाय उसे जाने दिया। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव से संबंधित है। डहर्रा निवासी युवती पिछले 15 दिनों से पेट दर्द के इलाज के लिए महिला वार्ड नंबर 2 में भर्ती है। उसी वार्ड में उसकी मां भी संक्रमण के कारण उपचाराधीन हैं। आरोप है कि सोमवार रात एक अज्ञात युवक वार्ड में घुस आया। युवक ने युवती को देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। पीड़िता के अनुसार, युवक रात भर में चार बार वार्ड के चक्कर लगाता रहा और लगातार अभद्रता करता रहा। इस उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने अपने पास सो रहे भाई को पूरी बात बताई। भाई-बहन ने बाहर जाकर देखा तो वह युवक वहीं खड़ा था। जब उन्होंने युवक को टोका तो वह भागने लगा। पीड़िता और उसके भाई ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। गुस्से में युवती ने मौके पर ही चप्पलों से युवक की पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पिटाई के दौरान वहां तीन वर्दीधारी मौजूद थे। उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी गई, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे छोड़ दिया गया। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर सुरेश ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही ऐसी कोई शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उस पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में सिलेंडर फटने से लगी आग:1 व्यक्ति घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया,हाथ में जला हुआ नोट लेकर रोती दिखी महिला
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसा, युवक की मौत:जीजा गंभीर घायल, नेशनल हाईवे पर हादसा, वाहन लेकर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment