Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसा, युवक की मौत:जीजा गंभीर घायल, नेशनल हाईवे पर हादसा, वाहन लेकर चालक फरार

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर आज दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गांव ऐवरनपुर के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान अलीगढ़ के शहवाजपुर थाना विजयगढ़ निवासी 33 वर्षीय राहुल पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है। घायल युवक 35 वर्षीय जय पुत्र रामबाबू गुप्ता है, जो अलीगढ़ के कस्बा हरदुआगंज का निवासी है। जय इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करता है, जबकि राहुल गाजियाबाद में कपड़े का व्यवसाय करता था। दोनों मथुरा में दवा लेने के लिए गए थे। आज दोपहर मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर गांव ऐवरनपुर के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में किया अलीगढ़ रेफर... घायल जय को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। राहुल अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा अस्पताल में युवती से अश्लील इशारे किए:चप्पलों से पीटा, सीएमएस बोले- मामला उनकी जानकारी में नहीं है
    Next Article
    गोंडा पहुंचे निदेशक अभियोजन ललित मुद्गल:कहा- एक साल में दिलाई गई अपराधियों को ऐतिहासिक सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment