Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष विवादों में:ब्राह्मण समाज ने पद से हटाने की मांग की, ज्ञापन सौंपा

    7 hours ago

    1

    0

    महोबा में जिला पंचायत अध्यक्ष जे.पी. अनुरागी के बयानों को लेकर ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें पद से हटाने की मांग की है। आरोप है कि जे.पी. अनुरागी ने कथावाचकों, धार्मिक ग्रंथों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर जिले का सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। इन विवादित बयानों के बाद महोबा जिले में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के जिला संयोजक आदर्श तिवारी के अनुसार, पहला मामला 14 अप्रैल का है, जब एक सभा के दौरान अनुरागी ने रामायण, गीता और कथावाचकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने ऑनलाइन आकर माफी भी मांगी थी। विवाद तब और बढ़ गया जब 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर जे.पी. अनुरागी फेसबुक लाइव आए। आरोप है कि इस लाइव के दौरान उन्होंने इटावा की एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए विप्र समाज की महिलाओं और नारी शक्ति का अपमान किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक गरिमामय पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग न केवल निंदनीय है, बल्कि यह समाज को बांटने और शांति भंग करने की कोशिश है। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति विशेष की आलोचना स्वीकार्य है, लेकिन पूरे समाज, धार्मिक ग्रंथों और महिलाओं को निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर प्रदीप पांडे और अनुज तिवारी ने प्रशासन से मांग की है कि जे.पी. अनुरागी को उनके पद से तुरंत मुक्त किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में बेटे ने की थी पिता की हत्या:आरोपी बोला- जमीन नाम करने को कहा तो पिता ने मना किया था
    Next Article
    भदोही में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी:डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, 14,976 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment