Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा के डाक बंगला चौराहे पर दुकानों में लगी आग:सिलेंडर फटने से 7 दुकानें जलीं, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा शहर के व्यस्त डाक बंगला चौराहे पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक दुकानें और गुमटियां जलकर खाक हो गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट आग ने एक ढाबा, मोमोज की दुकान, चाय की गुमटी और प्राइवेट बस बुकिंग काउंटर समेत लगभग सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने में कथित देरी के चलते आग और भड़क गई। इस दौरान एक दुकान में रखे छोटे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखिए 3 तस्वीरें… घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। यातायात को रोककर बचाव कार्य शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग की देरी पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां करीब आधे घंटे बाद पहुंचीं। अग्निकांड से कई गरीब परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उनकी जमा-पूंजी और सारा सामान आग में जल गया। स्थानीय निवासी प्रदीप के अनुसार, दुकानों के पीछे स्थित डाक बंगला मैदान में कुछ लोग चूल्हे पर खाना बनाते हैं। आशंका है कि वहीं से उठी चिंगारी ने आग को जन्म दिया, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में कुम्हारों को विद्युत चाक, ऋण मिला:माटीकला कार्यक्रम में 35 को चाक, 10 हजार तक मुक्त ऋण
    Next Article
    बिहारीपुर गांव में 12 फीट लंबा मगरमच्छ मिला:वन विभाग ने रातभर चलाकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment