Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा की कांशीराम कॉलोनी में पानी संकट:पंप ऑपरेटर पर पैसे लेकर सप्लाई का आरोप, कार्यप्रणाली की जांच

    10 hours ago

    2

    0

    महोबा में भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहरा गया है। शहर के राठ चुंगी स्थित कांशीराम कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं बूंद-बूंद पानी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। निवासियों ने पंप ऑपरेटर पर पैसे लेकर चुनिंदा घरों में पानी सप्लाई करने का आरोप लगाया है, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले परिवार प्यासे रहने को मजबूर हैं। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले तीन महीनों से पानी की कमी से जूझ रही हैं। चमेली सोनी, विमला परिहार और ललित जैसी कई महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बताई। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 1 से 9 तक स्थिति बदतर है, खासकर ऊपरी मंजिलों पर बने आवासों में पानी बिल्कुल नहीं पहुंच रहा है। महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी का पंप ऑपरेटर मनमानी कर रहा है। आरोप है कि जो लोग सुविधा शुल्क या पैसे देते हैं, उन्हें भरपूर पानी मिलता है, जबकि गरीब निवासियों को प्यासा छोड़ दिया जाता है। रीना, रानू और सुषमा जैसी महिलाओं ने बताया कि समस्या बताने पर पंप ऑपरेटर समाधान करने के बजाय उनसे झगड़ा करता है। कॉलोनी दो हिस्सों में बंट गई है; आधे हिस्से में पानी पहुंच रहा है, जबकि आधे हिस्से में पानी की एक बूंद भी नहीं जा रही। अप्रैल की शुरुआत में ही पारा चढ़ने से इन परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से इस भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को तुरंत रोकने की गुहार लगाई है। उनकी मांग है कि पंप ऑपरेटर की कार्यप्रणाली की जांच की जाए और सभी ब्लॉकों में समान रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे में 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक:वाराणसी में करीब एक घंटे तक परेशान रही कैंट पुलिस,
    Next Article
    LSG मालिक गोयनका पर बिफरे ललित मोदी:X पर लिखा- वह IPL टीम के लिए अनफिट, महंगे पानी के लिए इकाना में विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment