Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा के कोठी तालाब में अज्ञात शव मिला:होली खेल रहे बच्चों ने देखा, चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा जिले के चरखारी कस्बा क्षेत्र में कोठी तालाब में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। होली खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले शव को पानी में उतराते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह घटना होली के पर्व के दिन सामने आई। कस्बे के बच्चे तालाब किनारे होली खेल रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। 6 तस्वीरें देखिए… स्थानीय निवासी रजत सिंह और सत्यम ने बताया कि शव देखते ही उन्होंने चरखारी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र अधेड़ बताई जा रही है और उसने टी-शर्ट के ऊपर नीले रंग की चेकदार शर्ट पहनी हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही कोठी तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान के लिए आसपास के गांवों और थानों में भी सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बड़े भाई की ईंट से कूचकर हत्या:होली पर शराब पीकर लड़ रहे पिता-पुत्रों ने की वारदात, बीचबचाव करने पर हमला
    Next Article
    झांसी में होली की धूम,कमिश्नर ने अधिकारियों संग किया डांस:सड़कों पर उड़ रहा अबीर गुलाल, युवा होली की मस्ती में एक दूसरे को रंग रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment