Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा के राम श्री महाविद्यालय में गुलाल की गूंज कार्यक्रम:विधायक राकेश गोस्वामी, ममता यादव की उपस्थिति में छात्रों ने बिखेरे होली के रंग

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा के राम श्री महाविद्यालय में 'गुलाल की गूंज' कार्यक्रम के साथ होली उत्सव का आगाज हुआ। इस सांस्कृतिक आयोजन में सदर विधायक राकेश गोस्वामी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता रमेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों और अतिथियों ने फागुन के रंगों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक राकेश गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता रमेश यादव के आगमन से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक जगत सिंह यादव और प्राचार्य डॉ. ऋतुराज सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि होली का पर्व आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। ममता रमेश यादव ने महाविद्यालय के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं। सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने लोकगीतों, बुंदेली, आल्हा गायन और फिल्मी गानों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों से पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और फूलों की वर्षा की। विद्यालय प्रशासन ने उत्सव की गरिमा बनाए रखी। अंत में प्राचार्य ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौतमबुद्ध नगर प्रशासन की पहल:खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, मांगा गया ब्यौरा
    Next Article
    3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण:48 मिनट का रहेगा, सूतक लगते ही कानपुर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment