Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण:48 मिनट का रहेगा, सूतक लगते ही कानपुर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद होंगे

    1 hour ago

    1

    0

    साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कल यानी 3 मार्च, मंगलवार को लगने जा रहा है। ग्रहण के सूतक काल को देखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। बाबा आनंदेश्वर (परमट), पनकी धाम और इस्कॉन मंदिर सहित कई बड़े मंदिरों के कपाट सूतक लगने से पहले ही बंद कर दिए जाएंगे और ग्रहण समाप्त होने के बाद ही भक्तों को प्रवेश मिलेगा। सुबह 6:20 से शुरू होगा सूतक काल ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है। मंगलवार सुबह 6:20 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के समय में फेरबदल किया गया है। बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को भक्तों को केवल सुबह के समय ही दर्शन मिल सकेंगे। यहां प्रातः 4:30 बजे मंगला आरती होगी और इसके तुरंत बाद मंदिर के कपाट पूरे सूतक काल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की साफ-सफाई और जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद संध्या भोग आरती होगी और रात 8:30 बजे आम भक्तों के लिए कपाट दोबारा खोले जाएंगे। पनकी धाम और इस्कॉन मंदिर का समय पनकी धाम मंदिर में भी चंद्र ग्रहण को लेकर कपाट बंद रहेंगे। महंत कृष्ण दास जी महाराज ने बताया कि मंगलवार सुबह 4:30 बजे की आरती के बाद बाबा के कपाट बंद कर दिए जाएंगे, जो शाम 7:00 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान भक्त दर्शन नहीं कर सकेंगे। शाम को मंदिर की धुलाई और पूजा के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। इसी तरह बिठूर स्थित इस्कॉन मंदिर के मीडिया प्रभारी प्रशांत प्रभु ने बताया कि मंदिर दोपहर 1:00 बजे बंद होगा और शाम 6:50 बजे खुलेगा, जबकि यहां की आरती रात 8:30 बजे संपन्न होगी। सिद्धनाथ मंदिर समेत शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी ग्रहण समाप्ति और शुद्धिकरण के बाद ही दर्शन शुरू होंगे। कानपुर में 48 मिनट का रहेगा ग्रहण चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:48 बजे समाप्त होगा। कानपुर में ग्रस्तोदित चंद्रोदय शाम 6:00 बजे होगा, जिस कारण शहर में ग्रहण का प्रभाव मात्र 48 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल और ग्रहण के दौरान प्रतिमाओं का स्पर्श वर्जित होता है। इसलिए ग्रहण समाप्त होने के बाद ही मंदिरों में धुलाई और विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा के राम श्री महाविद्यालय में गुलाल की गूंज कार्यक्रम:विधायक राकेश गोस्वामी, ममता यादव की उपस्थिति में छात्रों ने बिखेरे होली के रंग
    Next Article
    सहारनपुर में खामेनेई की मौत पर मदनी भड़के:मौलाना बोले- ईरान जैसी घटनाओं से बदले की भावना जन्म लेती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment