Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा के सूर्य महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग ने लगाई प्रदर्शनी:छात्र-छात्राओं को बीमारियों, टीकाकरण के प्रति किया जागरूक

    11 hours ago

    1

    0

    महोबा के मोदी ग्राउंड में चल रहे सूर्य महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग ने एक प्रदर्शनी लगाई है। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं और मेला प्रेमियों को कुष्ठ रोग, टीबी जैसी बीमारियों तथा खसरा और रुबेला टीकाकरण के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान 16 से 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पांच से दस वर्ष तक के बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रखने पर जोर दिया जा रहा है। यह सूर्य महोत्सव 11 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज के निर्देश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशाराम के निर्देशन और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत वर्मा के पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य विभाग यह जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। प्रदर्शनी में कुष्ठ पर्यवेक्षक गिरिराज कश्यप, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुरेंद्र सिंह और मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमदास ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चले विशेष कुष्ठ जागरूकता अभियान और टीबी बीमारी के बारे में बताया। इस दौरान पंपलेट और पोस्टर वितरित कर लोगों को नियमित दवा सेवन से कुष्ठ और टीबी से छुटकारा पाने की जानकारी दी गई। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने खसरा और रुबेला (एम.आर.) टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह गंभीर संक्रामक और जानलेवा बीमारियों से पांच से दस वर्ष के बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 16 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जनपद के 804 सरकारी, निजी विद्यालयों और मदरसों में पढ़ने वाले पांच से दस वर्ष आयु वर्ग के कुल 53,030 बच्चों को एम.आर. वैक्सीन की एक अतिरिक्त सिंगल डोज निःशुल्क लगाई जाएगी। यह टीका बच्चों को गंभीर जटिलताओं जैसे कुपोषण, निमोनिया, अंधता और जन्मजात विकलांगता से बचाता है। इसके अतिरिक्त, डॉ. सुरेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी लोगों को दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में युवती से छिनैती का वीडियो:बाइक सवार बदमाश सरेआम झपट्‌टा मारकर युवती का बैग छीनता है
    Next Article
    ललितपुर में प्रदूषित जल आपूर्ति पर प्रदर्शन:बुंदेलखंड विकास सेना ने इंदौर जैसी घटना की आशंका जताई, नालियों का पानी छोड़े जाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment