Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में युवती से छिनैती का वीडियो:बाइक सवार बदमाश सरेआम झपट्‌टा मारकर युवती का बैग छीनता है

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के हंडिया इलाके में एक युवती से छिनैती का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवती एक बच्चे का हाथ पकड़कर घर की तरफ जा रही तभी हेलमेट लगाए बाइक सवार उसके बगल से निकलता है और झपट्‌टा मारकर उसके कंधे पर टंगा बैग छीनकर निकल भागता है। अचानक से झपट्‌टा मारकर बैग छीने से जाने से युवती घबरा जाती है। वह शोर मचाती है तो आसपास के लोग बाइक सवार की तरफ देखने लगते हैं। बैग में साढ़े पांच हजार रुपये और कागजात थे। मामले की तहरीर हंडिया पुलिस को दी गई है। हंडिया के रहने वाले अमरजीत की बेटी बबिता किसी काम से मंडौर गई थी। वापस घर लौटते वक्त दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश ने बैग छीना और निकल भागा। बाइक सवार बबिता के पीछे काफी देर से लगा हुआ था। वह पहले बबिता के आगे बाइक से निकल जाता है फिर गाड़ी मोड़कर वापस लौटता और वारदात अंजाम देकर देती से चला जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेव सिटी में किसानों ने निर्माण कार्य रुकवाया:बिल्डर की शिकायत पर 45 अज्ञात सहित छह पर केस दर्ज
    Next Article
    महोबा के सूर्य महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग ने लगाई प्रदर्शनी:छात्र-छात्राओं को बीमारियों, टीकाकरण के प्रति किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment