Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा खदान में मिला MP के छात्र का संदिग्ध शव:मौत से पहले मां को किया था फोन, कहा- 2 घंटे में ढूंढ लो

    1 hour ago

    2

    0

    महोबा में एक पहाड़ की खदान में बीएससी छात्र का संदिग्ध शव मिला है। मृतक छात्र मध्य प्रदेश का निवासी था, जिसने कथित तौर पर अपनी मां को मौत से पहले फोन किया था। घटना की सूचना पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजन हत्या की साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यह घटना महोबा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कुम्हरौड़ा गांव की पहाड़ खदान में हुई। यहां एक युवक का संदिग्ध शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के लवकुश नगर थाना अंतर्गत हरद्वार गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। सुनील बीएससी का छात्र था और उसने हाल ही में अपनी डिग्री पूरी की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए महोबा शहर कोतवाली पुलिस और मध्य प्रदेश की लवकुश नगर पुलिस, दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस घटना ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील सुबह घर से निकला था। कुछ देर बाद उसने अपनी मां को फोन किया और कहा, "आज के बाद मेरा मुंह नहीं देख पाओगी, मुझे दो घंटे के अंदर ढूंढ लो।" इस फोन कॉल के महज ढाई घंटे बाद ही उसकी लाश महोबा की खदान में मिली। परिजनों का दावा है कि घर में किसी भी तरह का कोई विवाद या झगड़ा नहीं था। उन्हें अंदेशा है कि सुनील को या तो यहां लाया गया है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में डंपर-रोडवेज बस की टक्कर में चालक की मौत:कुरावली मार्ग पर हुआ हादसा, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    गंगा में डूबे दो दोस्तों में एक का शव मिला:प्रयागराज में 18 घंटे बाद भी दूसरे की तलाश जारी, एसडीआरएफ भी लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment