Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में डूबे दो दोस्तों में एक का शव मिला:प्रयागराज में 18 घंटे बाद भी दूसरे की तलाश जारी, एसडीआरएफ भी लगी

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के शिवकुटी में शनिवार शाम गंगा स्नान के दौरान डूबे दो प्रतियोगी छात्रों में से एक 17 साल के अधीर रंजन सिंह का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। हालांकि दूसरे की तलाश जारी है। 18 घंटे बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी है। जल पुलिस के साथ ही इसमें एसडीआरएफ की भी टीम लगाई गई है। तीन दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे मूल रूप से लखीमपुर खीरी निवासी 17 वर्षीय अधीर रंजन सिंह शिवकुटी में रहकर एसएससी की तैयारी करता था। वहीं नवाबगंज के कस्तूरीपुर अटरामपुर गांव निवासी हिमांशु पांडे भी शिवकुटी में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दोनों अपने तीन दोस्तों के साथ शनिवार शाम करीब 6:30 बजे कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इनमें से दो दोस्त अल्लापुर में किराए के कमरे में रहते हैं। स्नान के दौरान अचानक अधीर और हिमांशु गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बहने लगे। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की दोनों को डूबता देख साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई गई। रात में गोताखोरों ने नदी में उतरने से किया मना पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया, लेकिन अंधेरा और तेज धारा होने की वजह से उन्होंने रात में नदी में उतरने से इनकार कर दिया। इसके बाद जल पुलिस की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन देर रात तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह एक बार फिर तलाशी शुरू की गई और करीब 12 बजे अधीर का शव बरामद किया गया। एक किमी दूर मिला शव शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जहां पर युवक डूबे थे, उससे करीब एक किमी दूरी पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। दूसरे की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा खदान में मिला MP के छात्र का संदिग्ध शव:मौत से पहले मां को किया था फोन, कहा- 2 घंटे में ढूंढ लो
    Next Article
    गोरखपुर में 41 केंद्रों पर हो रही NEET परीक्षा:एंट्री से पहले खुलवाए गए जूड़ा और हेयर बैंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment