Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 15 वर्षीय किशोरी 5 दिन से लापता:परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा के रतौली गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 1 मई से लापता है और 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परेशान परिजन अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। किशोरी के पिता मंगल के अनुसार, 1 मई को गांव के ही दो युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। किशोरी कक्षा 9 में पढ़ती है। पीड़ित पिता मंगल ने बताया कि घटना के अगले ही दिन यानी 2 मई को कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है और 5 दिन बाद भी कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। किशोरी की मां कौशल्या ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय थाने से मदद न मिलने पर परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने एसपी से बेटी की जल्द बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरोजनीनगर में मारपीट:दो नामजद सहित 6 पर केस, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
    Next Article
    सोनभद्र के निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा:परिजनों ने गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया, उल्टी की समस्या पर भर्ती कराया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment