Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 300 फीट गहरी खदान में कूदा व्यक्ति:26 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF टीम रेस्क्यू में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा के कबरई में एक व्यक्ति के 300 फीट गहरी खदान में कूदने के 26 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पारिवारिक कलह के बाद हुई इस घटना के बाद, पुलिस की शुरुआती सुस्ती पर परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अब राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई है। आधुनिक उपकरणों के साथ लापता व्यक्ति की तलाश के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। यह घटना कबरई थाना क्षेत्र स्थित रमकुंडा पहाड़ खदान में हुई। कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी 45 वर्षीय अशोक शर्मा को पानी से भरी इस गहरी खदान में लापता हुए 26 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में घर से निकले अशोक ने एक छोटे से विवाद के बाद खदान में छलांग लगा दी थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों ने घंटों तक तलाश की, लेकिन बिना किसी आधुनिक संसाधन के 300 फीट की गहराई में खोजबीन करना असंभव साबित हुआ। पुलिस द्वारा बचाव कार्य में देरी और ढिलाई को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर भारी नाराजगी व्यक्त की थी। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने आखिरकार SDRF को बुलाया। SDRF की विशेष टीम महोबा के कबरई पहुंच चुकी है और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। गोताखोरों की टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से खदान के हर हिस्से की तलाशी ले रही है। बचाव कार्य में अभी भी कई चुनौतियां हैं। खदान की अत्यधिक गहराई और पानी के दबाव के कारण गोताखोरों को नीचे जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं, जिनकी निगाहें खदान के पानी पर टिकी हैं, इस उम्मीद में कि अशोक का कोई सुराग मिल सके। हालांकि, 26 घंटे बीत जाने के बाद अब अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में रम्पा महल कब्जा मुक्त, प्रशासन ने किया सील:सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कार्रवाई, 8 जनवरी को जारी हुई थी नोटिस,कब्जेदारों के तोड़े ताले
    Next Article
    भदोही में कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर सौंपा ज्ञापन:समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment