Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में अपराधियों पर AI ऐप से रहेगी नजर:एसपी ने 'जीरो फैटेलिटी' बनाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया

    2 hours ago

    2

    0

    महोबा में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस बैठक में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, यक्ष AI एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग और 'जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट' अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में हुई इस बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर रणनीति बनाई गई। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने 'यक्ष' नामक AI-आधारित एप्लीकेशन के उपयोग पर जोर दिया, जो अपराधियों की निगरानी और विश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समीक्षा के दौरान एसपी ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महोबा को 'जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट' बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के लिए विशेष टीमें गठित की जाएं। ये टीमें दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर संबंधित विभागों के साथ मिलकर सुधारात्मक उपाय करेंगी। अपराध नियंत्रण पर चर्चा करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि प्रत्येक मुकदमे की प्राथमिक जांच 24 घंटे के भीतर पूरी की जाए और पीड़ित से तत्काल संवाद स्थापित किया जाए। बैठक में 'ऑपरेशन दहन', 'ई-साक्ष्य' और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी विस्तृत समीक्षा हुई। गोष्ठी से पहले आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अंत में, पुलिस अधीक्षक ने सभी को पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने की शपथ दिलाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सभी नगर निकायों से पास करा रहे निंदा प्रस्ताव:नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर बोर्ड विपक्ष को घेरने की तैयारी
    Next Article
    वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा:खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, एक साल पहले हुई थी दो बेटों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment