Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में बैंक कैशियर पर अभद्रता का आरोप:मानव अधिकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच का आश्वासन

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में बैंक कर्मचारियों की मनमानी और अभद्रता का मामला गरमा गया है। चरखारी तहसील के रिवई स्थित यूपी ग्रामीण बैंक के कैशियर पर उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। यह मामला अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के चित्रकूट धाम मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी से जुड़ी अभद्रता का है। पुष्पेंद्र सिंह का आरोप है कि उनकी पत्नी एक दूध डेयरी का संचालन करती हैं, जिससे 300 से अधिक खाताधारक जुड़े हुए हैं। पुष्पेंद्र सिंह के अनुसार, पिछले पांच महीनों से बैंक ने उनकी पत्नी को चेक बुक उपलब्ध नहीं कराई। हाल ही में जब उनकी पत्नी बैंक से पैसे निकालने पहुंचीं, तो कैशियर ने न केवल उनके साथ अभद्रता की, बल्कि उनका वाउचर तक उठाकर फेंक दिया। जब पुष्पेंद्र सिंह ने इस व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो बैंक कर्मियों ने उन्हें भी धमकाना शुरू कर दिया। इस घटना से आक्रोशित अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की जिलाध्यक्ष निरुपम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की। संगठन का आरोप है कि रिवई बैंक के कर्मचारी आम जनता को लगातार परेशान करते हैं और उनके साथ आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बैंक कैशियर और संबंधित स्टाफ की भूमिका की जांच कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान राम तिवारी, हरिओम सोनी, पंकज कुमार, संग्राम सिंह और डॉ. जितेंद्र समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने संगठन को भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में ट्रैक्टर ने बाइक सवार वृद्ध को मारी टक्कर:अस्पताल में मौत, चालक फरार; चरमहरा पुलिया के पास हुआ हादसा
    Next Article
    लखनऊ के अस्पताल में डिप्टी CM अव्यवस्थाओं पर भड़के:मरीजों के बीच लाइन में लगे, हालचाल जाना; डॉक्टरों के पास पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment