Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में डीएम गजल भारद्वाज का एक्शन:बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन में 16 ट्रक सीज, 2 का चालान

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कार्रवाई की है। राजस्व चोरी और बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन करने वाले सिंडिकेट पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस बड़ी कार्रवाई में 16 ट्रकों को सीज किया गया है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर खनिज विभाग, एआरटीओ और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कबरई थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान अवैध परिवहन के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। टीम ने सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले 16 भारी ट्रकों को मौके पर पकड़कर सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त, दो अन्य ट्रकों का भारी भरकम चालान भी काटा गया है। यह मामला कबरई के नई क्रेशर मंदिर ओम नमः शिवाय ग्रेनाइट से जुड़ा है। यहां रॉयल्टी पोर्टल बंद होने के बावजूद बड़े पैमाने पर ग्रेनाइट गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। खनिज अधिकारी आर.बी. सिंह के अनुसार, पकड़े गए 16 वाहनों के पास कोई भी वैध प्रपत्र मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि इनमें से 8 ट्रक ऐसे थे जिनका ऑनलाइन चालान पहले हो चुका था, फिर भी वे बिना रॉयल्टी के सड़कों पर दौड़ रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि जिले से निकलने वाले एनआर (नॉन-रॉयल्टी) वाहन अन्य जनपदों में पकड़े जाते हैं, जिससे विभाग और प्रशासन की छवि धूमिल होती है। इसी छवि को सुधारने और राजस्व चोरी रोकने के लिए यह सघन अभियान चलाया गया। जांच टीम में खनिज अधिकारी के साथ एआरटीओ दयाशंकर और नायब तहसीलदार भी शामिल थे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनन और बिना रॉयल्टी के परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद से खनन परिवहन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की आकस्मिक छापेमारी जारी रहने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घोसी चीनी मिल बंद होने की आशंका:डीएम से मिले सपा कार्यकर्ता, 72 घंटे में चालू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    सुशांत गोल्फ सिटी में आधी रात बवाल:स्कॉर्पियो रुकवाकर रॉड, कुर्सी-टेबल से पीटा, घायल युवक ICU में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment