Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुशांत गोल्फ सिटी में आधी रात बवाल:स्कॉर्पियो रुकवाकर रॉड, कुर्सी-टेबल से पीटा, घायल युवक ICU में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में शहीद पथ स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर देर रात दो पक्षों में बवाल हो गया। कुछ दबंगों ने हॉर्न बजाने पर स्कॉर्पियो पर तोड़फोड़ की। उस पर सवार युवक पर क्रेटा कार चढ़ा दी। सिर पर रॉड और कुर्सी-टेबल से पीट दिया। घायल पीड़ित युवक ICU में भर्ती है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशियाना एलडीए कॉलोनी सेक्टर-ई निवासी पीड़ित नमन भटियानी ने बताया कि वह अपने दोस्त तुषार त्यागी (निवासी सनराइज ओमेक्स R-1) के साथ रात करीब 2:30 बजे शहीद पथ स्थित कालिका रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए थे। वहीं पर कुछ युवकों ने केवल हॉर्न बजाने पर उसे मारा-पीटा। सिर पर लोहे के रॉड से मारा आरोप है कि उनकी गाड़ी का हॉर्न बजाने पर वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने कुर्सी-टेबल और अन्य सामान से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में तुषार त्यागी के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। नमन भटियानी ने आरोप लगाया कि उनके सिर पर लोहे के रॉड से वार किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी क्रेटा कार (UP 32 MS 3402) तुषार त्यागी के ऊपर चढ़ा दी। किसी तरह घायलों को कार में डालकर अस्पताल ले जाया गया। पहले उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बाद में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां तुषार इस समय आईसीयू में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में डीएम गजल भारद्वाज का एक्शन:बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन में 16 ट्रक सीज, 2 का चालान
    Next Article
    कल्याणपुर दरोगा का पैसे लेते हुए VIDEO:डीसीपी बोले- समोसे के बचे हुए रुपए वापस लिए, एक साल पुराना मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment