Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में होली पर बच्चों के विवाद में मारपीट:किशोर और युवक घायल, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा शहर के हमीरपुर चुंगी इलाके में होली के दौरान बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रंग लगाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक किशोर और एक युवक घायल हो गए। होली के दौरान रंग लगाने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि किशोर शिवम को कुछ अन्य लड़कों ने धातु के कड़े से मारकर घायल कर दिया। हमले में शिवम के सिर पर गंभीर चोट आई। घायल शिवम घर पहुंचा और अपने माता-पिता योगेश और लाड़कुंवर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे, लेकिन वहां विवाद शांत होने के बजाय और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान भीड़ ने एक युवक को घेर लिया और उसे लात-घूंसों से पीट दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें कई लोग मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी मनीष पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही उपद्रवी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल किशोर और युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फागोत्सव श्रृंखला की तीसरी होली बैठकी:लिटिल चैंप्स स्कूल में पारंपरिक फाग गायन से सराबोर हुए श्रोता
    Next Article
    वर्ल्डकप सेमीफाइनल-254 चेज कर रही इंग्लैंड का 5वां विकेट गिरा:अर्शदीप ने विल जैक्स को कैच आउट कराया, बेथेल फिफ्टी बनाकर नाबाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment