Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में महिला ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का लगाया आरोप:आधी रात बेटे की तलाश में घर पहुंची थी पुलिस, SP कार्यालय में शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मंगरौलकला गांव में एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसका ब्लाउज फाड़ दिया और गले से लॉकेट छीन लिया। वह टूटा पुलिस बैज और घड़ी लेकर SP कार्यालय पहुंची। वहीं, कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बेटे के बारे में पूछने पहुंची थी पुलिस महिला विनोद कुमारी के मुताबिक, 18 नवंबर की रात करीब तीन बजे वह खेत पर बने मकान में अकेली सो रही थी। इसी दौरान कुलपहाड़ कोतवाली की बेलाताल चौकी के पुलिसकर्मी उसके बेटे आशीष के बारे में पूछने पहुंचे। महिला ने उन्हें बताया कि उसका बेटा महोबा में अपनी बहन के साथ रह रहा है। दरवाजा तोड़कर घर में घुसने और मारपीट का आरोप महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लात मारकर दरवाजा तोड़ा और घर में घुस आए। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने गले से लॉकेट छीन लिया। जाते समय उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी विनोद कुमारी के मुताबिक, शोर सुनकर पड़ोसी राजबहादुर और मुकेश पंडित मौके पर पहुंचे। महिला का दावा है कि उनके पहुंचने से उसकी जान बची। उसने बताया कि खुद को बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी का लाल-नीली पट्टी वाला बैज उसके हाथ में आ गया और उसकी घड़ी टूटकर गिर गई। इसके बाद वह बैज और घड़ी लेकर SP कार्यालय पहुंची और 1090 पर कॉल कर शिकायत की। कोतवाली प्रभारी बोले- पुलिस घर नहीं गई कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधियों के मामले में गांव में पूछताछ के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन पुलिसकर्मी महिला के घर नहीं गए और न ही कोई विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि महिला का बेटा आशीष आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है और उसका आपराधिक इतिहास है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से आरोप लगा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में 17 दिसंबर को अगली सुनवाई:सुप्रीम कोर्ट के स्टे से चंदौसी जिला अदालत की सुनवाई टली
    Next Article
    डीएम ने मिलों में जल्द-पेराई शुरू करने के निर्देश दिए:गन्ना समिति की बैठक में किसानों के बकाया भुगतान और सर्वे-सट्टा प्रक्रिया की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment