Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में ननिहाल में रह रही युवती ने दी जान:शादी के लिए प्रताड़ित, मां की तहरीर पर मामा समेत 4 के खिलाफ केस

    1 hour ago

    2

    0

    महोबा जनपद में मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर एक 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर उसके सगे मामा, एक रिश्तेदार मामा और दो अन्य लोगों सहित चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि रिश्ते का मामा युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। जनपद हमीरपुर के कैंथा गांव की निवासी अनुसुइया ने पनवाड़ी थाने में अपनी बेटी संजना की मौत को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। संजना पिछले काफी समय से महोबा के लिधौराखुर्द गांव में अपने ननिहाल में रह रही थी। अनुसुइया के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से उसके रिश्ते का मामा सत्यम, जो बंगरा गांव का निवासी है, संजना को लगातार परेशान कर रहा था। वह संजना पर शादी करने का अनुचित दबाव बना रहा था। जान से मारने की धमकी दी एक बार सत्यम जहर लेकर लिधौराखुर्द पहुंचा और संजना के सामने कहा कि या तो वह जहर खा ले या सत्यम खा लेगा। जब संजना ने इसका विरोध किया, तो उसने उसे समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। जब संजना ने इसकी शिकायत सत्यम के पिता जयपाल और उसके भाई कृष्णा से की, तो उन्होंने मदद करने के बजाय संजना पर ही सत्यम से शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मानसिक उत्पीड़न में संजना का सगा मामा महिपाल भी शामिल था। मृतका की मां अनुसुइया ने बताया कि 16 मार्च को संजना ने फोन पर अपनी आपबीती सुनाई थी और बताया था कि वह इन लोगों के दबाव से बहुत डरी हुई है। आरोपियों द्वारा बनाया गया मानसिक दबाव इतना बढ़ गया कि संजना ने अगले ही दिन, यानी 17 मार्च को जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रताड़ित करने की धाराओं में मुकदमा घटना की गंभीरता को देखते हुए पनवाड़ी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दिखाई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मृतका की मां की तहरीर पर हमीरपुर निवासी सत्यम, उसके भाई कृष्णा, पिता जयपाल और लिधौराखुर्द पनवाड़ी निवासी सगे मामा महिपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद से गाँव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांचाल घाट पुल के ज्वाइंट फिर खुले:एक ओर का ज्वाइंट पूरी तरह खुला, एंगल-सरिया दिखने लगी
    Next Article
    बागपत में तीन पशु चोर गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली:पश्चिमी यूपी-हरियाणा में सक्रिय थे, दो तस्कर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment