Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांचाल घाट पुल के ज्वाइंट फिर खुले:एक ओर का ज्वाइंट पूरी तरह खुला, एंगल-सरिया दिखने लगी

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित पांचाल घाट पुल के ज्वाइंट एक बार फिर खुलने लगे हैं। पुल का एक ज्वाइंट पूरी तरह से खुल गया है, जिससे उसके एंगल और सरिया साफ दिखाई देने लगे हैं। वहीं, दूसरा ज्वाइंट भी एक तरफ से खुलना शुरू हो गया है। इटावा-बरेली हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य करीब दो वर्ष पहले शुरू हुआ था। इस परियोजना में दो लेन और फोरलेन सड़क का निर्माण पांच वर्ष के अनुरक्षण के साथ किया गया है। इसी दौरान पांचाल घाट स्थित गंगा पुल की मरम्मत के लिए दो बार यातायात डायवर्ट किया गया था।पिछले वर्ष मार्च में पहली बार डायवर्जन लागू किया गया था। एक माह तक भारी वाहनों को शमशाबाद मार्ग से बरेली, बदायूं आदि के लिए भेजा गया। इस अवधि में गंगा पर एक अस्थाई रोडवेज बस अड्डा भी संचालित किया गया था। हालांकि, डायवर्जन खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद ज्वाइंट फिर से खुल गए थे। इसके बाद दोबारा 15 दिन के लिए रूट डायवर्जन किया गया, जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। मरम्मत के बाद पुल को आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया था। अब एक बार फिर ज्वाइंट खुलने से पुल की एंगल और सरिया तक दिखाई देने लगी है।इस पुल से प्रतिदिन लगभग 15,000 भारी वाहन गुजरते हैं। ज्वाइंट्स का बार-बार खुलना पुल की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, शिकायत करने पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी, अब यहां लगाई गुहार!
    Next Article
    महोबा में ननिहाल में रह रही युवती ने दी जान:शादी के लिए प्रताड़ित, मां की तहरीर पर मामा समेत 4 के खिलाफ केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment