Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में न्याय विभाग का मेगा शिविर, 600 को लाभ:44 विभागों ने एक छत के नीचे दी सरकारी योजनाओं की सुविधा

    18 hours ago

    1

    0

    महोबा के वीर भूमि डिग्री कॉलेज में न्याय विभाग द्वारा एक विशाल मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश राम नगीना यादव ने इसका उद्घाटन किया। इस शिविर में 44 विभागों ने स्टॉल लगाकर 600 से अधिक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों का लाभ प्रदान किया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी पहुंचाना था। जनपद न्यायाधीश राम नगीना यादव ने बताया कि पात्र लोगों को आर्थिक सहायता के चेक, टूल किट और ट्राई-साइकिल वितरित की गईं, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें। मुख्य विकास अधिकारी बलराम ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड और विभिन्न पेंशन योजनाओं के प्रमाणपत्र मौके पर ही वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, युवा उद्यमी योजना और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक मदद के चेक भी प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर पौधरोपण भी किया गया। शिविर से लाभान्वित हुए इंटर के दिव्यांग छात्र अभिषेक को ट्राई-साइकिल मिली। उन्होंने बताया कि चलने में दिक्कत के कारण वह स्कूल नहीं जा पाता था, लेकिन अब उसकी पढ़ाई की राह आसान हो गई है। मनरेगा मजदूर कल्लू ने 100 दिन की मजदूरी पूरी करने पर टिफिन और साफी मिलने पर खुशी जाहिर की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता खुरेती को बच्चों के लिए टेबल-कुर्सी और किट दी गई, जिससे केंद्र की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। न्याय विभाग की इस पहल ने न केवल लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाया, बल्कि उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन:जिला जज ने जनता को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया
    Next Article
    114 साल पुराने बिसुही पुल के निर्माण के लिए प्रदर्शन:राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने खून से लिखे पत्र; आंदोलन की चेतावनी दी; राष्ट्रपति और PM-CM को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment