Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में पीएम जन औषधि केंद्र बंद:कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मरीज तीन गुना महंगी दवा खरीदने को मजबूर

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए विवाद और मारपीट की घटना के विरोध में यह कदम उठाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अराजक तत्व केंद्र में घुसकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। कर्मचारियों के वीडियो बनाकर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। एरिया मैनेजर अभिषेक सिंह ने बताया कि यह विवाद साजिश के तहत कराया गया। वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने एक कर्मचारी को हटा दिया है। केंद्र पर नियमों के अनुसार दवा बेची जा रही है। लेकिन अराजक तत्वों की हरकतों से काम करना मुश्किल हो गया है। महिला कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। मरीज गपुर सिंह को बाहर से तीन गुना महंगी दवा खरीदनी पड़ी। मध्यप्रदेश से आए ब्रज किशोर को भी भारी कीमत पर दवाएं लेनी पड़ीं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस बीच गरीब और दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के कंपोजिट विद्यालय में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता:टेबल टेनिस और बैडमिंटन के विजेता छात्रों को ट्रैकसूट और टी-शर्ट से किया सम्मानित
    Next Article
    बहराइच में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा:दो दिन पूर्व महाराजा सुहेलदेव को बताया था लुटेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment