Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट सेवा के लिए होमगार्ड सम्मानित:हाथरस DM ने दिए प्रशस्ति पत्र और मेडल, बोले- महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

    6 hours ago

    1

    0

    हाथरस में महाकुंभ 2025 के दौरान उत्कृष्ट, अनुशासित और समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले जनपद के 40 होमगार्ड्स को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रशस्ति पत्र और मेडल वितरण कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स, जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स और अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित होमगार्ड्स को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने महाकुंभ जैसे विशाल और चुनौतीपूर्ण आयोजन में होमगार्ड्स की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाई गई जिम्मेदारियों की सराहना की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। जिलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में होमगार्ड्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनकी सतर्कता, सेवा भावना और कर्तव्यपरायणता से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त हुआ। उन्होंने जोर दिया कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम एवं सेवा भावना के साथ कार्य करना ही प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे होमगार्ड्स ने पूरी तरह चरितार्थ किया है। होमगार्डों के कार्य की प्रशंसा की... उन्होंने सभी जवानों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके अथक परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है। होमगार्ड्स के अनुशासित कार्य व्यवहार एवं सहयोग की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से सेवाएं देते रहने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित होमगार्ड्स को शुभकामनाएं दी गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में भीषण जाम, एंबुलेंस फंसी:बसखारी-कचहरी मार्ग पर अतिक्रमण और निर्माण कार्य से यातायात बाधित
    Next Article
    नगर पालिका कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:हरदोई में घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment