Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण बिल का महिलाओं ने किया स्वागत:शामली में भाजपा सरकार का जताया आभार, ऋतु जैन ने कहा- अब हम अपनी आवाज खुद उठा सकेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    शामली जनपद के विकास भवन में महिला आरक्षण बिल पारित होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें महिला शिक्षिकाएं, भाजपा नेत्री, समाजसेवी और अन्य महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने भारत सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल पर प्रसन्नता व्यक्त की और महिलाओं को ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक सशक्त करने के लिए सरकार का आभार जताया। इस बिल के माध्यम से अब महिलाओं को ग्राम प्रधान से लेकर संसद तक प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा, जिससे उनके राजनीतिक सशक्तिकरण की राह खुलेगी। प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्रियों के साथ-साथ चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाजसेवी ऋतु जैन ने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि जहां पहले महिलाएं नगर पालिका और ग्राम पंचायत में अपनी भागीदारी निभाती थीं, वहीं अब वे ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक अपनी आवाज स्वयं उठा सकेंगी। ऋतु जैन ने आगे कहा कि इस बिल से महिलाओं में उत्साह है और वे घर से बाहर निकलकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इससे उन्हें बल मिलेगा और वे देश की उन्नति में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर पाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम अधिकारियों की व्यापारियों संग बैठक:कानून व्यवस्था, यातायात और अतिक्रमण पर हुई चर्चा
    Next Article
    इटावा में मंत्री ने 14 करोड़ की योजनाएं शुरू कीं:महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा, सपा प्रमुख और राहुल गांधी पर हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment