Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम अधिकारियों की व्यापारियों संग बैठक:कानून व्यवस्था, यातायात और अतिक्रमण पर हुई चर्चा

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा शहर के कोतवाली परिसर में शुक्रवार शाम व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य शहर की कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अतिक्रमण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करना था। बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने की। इसमें मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, यातायात प्रभारी निरीक्षक शौर्य कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा भी उपस्थित रहे। बैठक में मथुरा फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल सहित शहर के कई प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्रों में बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण से उत्पन्न हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मिश्र ने बताया कि आगामी त्योहारों और विशेष अवसरों को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इसके साथ ही यातायात को सुचारु रखने और अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से इन अभियानों में सहयोग की अपील की। यातायात प्रभारी शौर्य कुमार ने अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला महामंत्री सुभाष सैनी, महानगर अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महानगर महामंत्री संदीप अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप मदन मोहन राजपूत, कन्हैया दास और राकेश माहेश्वरी सहित कई अन्य व्यापारी भी उपस्थित थे। सभी व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ मिलकर शहर की व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद पीएसी प्रतियोगिता का समापन:14 वाहिनियों ने लिया हिस्सा, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
    Next Article
    महिला आरक्षण बिल का महिलाओं ने किया स्वागत:शामली में भाजपा सरकार का जताया आभार, ऋतु जैन ने कहा- अब हम अपनी आवाज खुद उठा सकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment