Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ पर सख्त कानून की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के पुखरायां क्षेत्र स्थित अकबरपुर केंद्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवैध धर्मांतरण और कथित ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अवैध धर्मांतरण के मामलों पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही, देशभर में एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की जरूरत बताई। युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा पर जोर कार्यकर्ताओं ने युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि समाज में इस तरह के मामलों को रोका जा सके। प्रदर्शनकारियों ने संदिग्ध मामलों की निष्पक्ष जांच राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से कराने की भी मांग की। उनका कहना था कि इससे ऐसे मामलों की सच्चाई सामने आ सकेगी और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रांत गौ रक्षा प्रमुख यशवंत, जिला अध्यक्ष रवि अवस्थी, जिला सहसंयोजक हिमांशु परिहार, जिला सह मंत्री विवेक, जिला गौरक्षा प्रमुख अंशु, सह प्रचार-प्रसार प्रमुख शिवम मोदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरा:बलिया में कांग्रेस प्रवक्ता बोले- यह डिलिमिटेशन बिल था, भाजपा नक्शा बदलना चाहती है
    Next Article
    देवरिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट:एक वृद्ध की मौत, आधा दर्जन घायल; 3 पकड़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment