Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण पर अखिलेश बोले- ये सशक्तिकरण नहीं, तुष्टिकरण:कांग्रेस सांसद ने कहा- भाजपा जहर घोल रही; संसद सत्र से पहले विपक्ष का हल्लाबोल

    1 hour ago

    1

    0

    संसद में आज यानी गुरुवार को महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिल पेश किए जाएंगे। इनमें महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 2029 से 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव है। इसके लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। संशोधन में लोकसभा सांसदों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- खूफिया लोगों की गुप्त योजना है। हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जिस जल्दबाजी में इसे लाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। जनगणना होगी तो देश जातिगत जनगणना मांगेगा और जातिगत जनगणना होगी तो देश आरक्षण मांगेगा, लेकिन वे इन सबसे बचना चाहते हैं। ये सशक्तिकरण नहीं है, तुष्टिकरण के लिए है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- भाजपा आरक्षण के नाम पर समाज में जहर घोलना चाहती है। वह लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही थोपना चाहती है। हम इसका विरोध करते हैं, क्योंकि परिसीमन के नाम पर जिस तरह जहर घोला गया है और जिस समय इसे लाया गया है, वह सवाल खड़े करता है। सपा सांसद राजीव राय ने कहा- महिला आरक्षण बिल 2023 में जिस प्रकार से पास हुआ था, हम उसे वैसे ही चाहते हैं। वह बिल सर्वसम्मत से पास हुआ था और उसमें संशोधन लाना दिखाता है कि सरकार की नीयत में खोट है। सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा- हम परिसीमन विधेयक का समर्थन नहीं कर सकते। संसद में यूपी के सांसदों से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- 25 साल बाद फिल्मी स्टाइल में मिला हंसा:पत्नी ने उसे मरा समझ देवर से शादी कर ली; कपूर.. शब्द ने परिवार से मिलाया
    Next Article
    नोएडा हिंसा- 3 दिन में बने 80 वाट्सएप ग्रुप:17 से सबसे ज्यादा शेयर किए गए भड़काऊ पोस्ट, मानेसर हिंसा से जुड़े तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment