Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा हिंसा- 3 दिन में बने 80 वाट्सएप ग्रुप:17 से सबसे ज्यादा शेयर किए गए भड़काऊ पोस्ट, मानेसर हिंसा से जुड़े तार

    6 hours ago

    2

    0

    नोएडा में हिंसा के बाद अब हालात सामान्य हैं। सेक्टर-57 में इंडस्ट्री खुली है। सभी कामगार अपनी-अपनी कंपनी में काम करने जा रहे हैं। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल मौजूद है। अलग-अलग हिस्से में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के पीछे 3 संगठनों का नाम सामने आया है। मजदूर बिगुल दस्ता संगठन इनमें प्रमुख है। इस संगठन के प्रमुख रूपेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही श्रमिकों को भड़काने वाले 18 अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी नोएडा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से की है। ये सभी आरोपियों ने श्रमिकों को प्रदर्शन के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हें हिंसा के लिए उकसाया था। 3 दिन में 80 वाट्सएप ग्रुप बने 3 दिनों में 80 से अधिक ग्रुप तैयार किए गए थे, जिनमें से करीब 50 ग्रुप की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। इनमें से 17 ग्रुप का सत्यापन किया गया है, जहां साफ तौर पर हिंसा भड़काने वाले संदेश साझा किए गए थे। इन ग्रुप्स में श्रमिकों की वास्तविक मांगों जैसे वेतन बढ़ोतरी या कार्य स्थितियों में सुधार को लेकर कोई चर्चा नहीं थी। कर्मचारियों को उकसाने, भीड़ जुटाने और फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ करने जैसी बातें लिखी जा रही थी। मानेसर हिंसा में नाम आया था सामने मजदूर बिगुल दस्ता संगठन से जुड़े लोग औद्योगिक क्षेत्रों में घूम-घूमकर मजदूरों को भड़काने का काम कर रहे थे। इस संगठन का नाम इससे पहले हरियाणा के मानेसर में हुई औद्योगिक हिंसा में भी सामने आया था। संगठन का नेटवर्क केवल नोएडा तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों में भी सक्रिय है। जांच के दौरान पुलिस को 50 से अधिक संदिग्ध एक्स हैंडल की जानकारी मिली है। ये हैंडल हिंसा से एक-दो दिन पहले ही बनाए गए थे और इनके जरिए भड़काऊ पोस्ट डाले जा रहे थे। इन पोस्ट्स का उद्देश्य माहौल को और अधिक उग्र बनाना था। पुलिस ने इन हैंडल्स की विस्तृत जानकारी के लिए एक्स कंपनी से संपर्क किया है। इसके लिए आधिकारिक पत्र और ईमेल भेजे गए हैं, ताकि इन अकाउंट्स के संचालकों की पहचान की जा सके। 17 व्हाट्सएप ग्रुप्स का सत्यापन अब तक 17 व्हाट्सएप ग्रुप्स का सत्यापन किया जा चुका है और 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण पर अखिलेश बोले- ये सशक्तिकरण नहीं, तुष्टिकरण:कांग्रेस सांसद ने कहा- भाजपा जहर घोल रही; संसद सत्र से पहले विपक्ष का हल्लाबोल
    Next Article
    उन्नाव में पुरानी रंजिश में महिला पर हमला, VIDEO:ईंट-पत्थर से मारपीट, पैर की हड्डी टूटी, पड़ोसियों पर पीटने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment