Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आयोग अध्यक्ष पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार:बोले, प्रियंका गांधी ने 2022 चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट दी

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि संसद में महिला अधिनियम बिल पास न होने में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका थी। चौहान ने प्रियंका के नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' पर भी टिप्पणी की। इस बयान पर कासगंज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने पलटवार किया है। मनोज पांडेय ने कहा कि जब प्रियंका गांधी 2022 में कांग्रेस की प्रभारी थीं, तब महिला आरक्षण बिल लागू नहीं हुआ था। 40 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी यह बिल मोदी सरकार के कार्यकाल में 2023 में पारित हुआ। इसके बावजूद, प्रियंका गांधी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए थे। पांडेय ने यह भी बताया कि आज भी कांग्रेस संगठन सृजन के अधिकार में 40 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी दे रहा है, जबकि महिला आरक्षण 33 प्रतिशत है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में बिल लोकसभा की सीटें 850 करने के कारण रुका है और भाजपा अपनी 'कुरीतियों' को छिपाने में लगी है। उन्होंने भाजपा द्वारा पुतला फूंकने की यात्राओं में स्कूली बच्चों को शामिल करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। महिलाओं के सम्मान की बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने आगे कहा कि 'नारी के सम्मान में कांग्रेस अब मैदान में है।' उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस टीम 'जशोदा बेन को सम्मान दो और घर में स्थान दो' के नारे के साथ मैदान में आ रही है। पांडेय ने प्रधानमंत्री से पहले अपनी पत्नी को सम्मान देने और फिर हिंदुस्तान की महिलाओं के सम्मान की बात करने को कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में देसी शराब मिलने से मचा हड़कंप:गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 300 अनाधिकृत पानी की बोतलें भी जब्त
    Next Article
    बांदा बना तंदूर, अप्रैल में ही 47.6°C पार:बुंदेलखंड जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, हेल्पलाइन नंबर जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment