Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अस्पताल का किया निरीक्षण:सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में किया गया जागरूक

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष द्वारा ओपीडी कक्ष, गायनोकोलॉजी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी लैब आदि का निरीक्षण किया गया। आयोग की उपाध्यक्ष ने जनरल वार्ड एवं सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिलाओं से उनका हाल चाल एवं खाने-पीने, दवाओं की उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में जानकारी लिया। उन्होने निर्देश दिया कि मरीजों को सभी दवाएं अस्पताल परिसर से ही दी जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सभी प्रकार की ब्लड जांच, अल्ट्रासाउण्ड आदि अस्पताल में ही सुनिश्चित करायी जाए। सीएमएस को निर्देश दिया कि समस्त चिकित्सकों के साथ बैठक कर निर्देशित किया जाए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बाहर की दवाएं कदापि न लिखें। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीब व्यक्तियों को सरकारी अस्पतालों से निःशुल्क दवाएं और ईलाज प्राप्त हो। उन्होने कहा कि अस्पताल में सभी प्रकार की आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि अस्पताल परिसर में कई जगह बोर्ड लगवाया जाए, जिसमें लिखा जाए कि सभी प्रकार की दवाएं एवं जांच अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक इसके साथ ही उपाध्यक्ष ने चिकित्सक उपस्थिति पंजिका, फीडबैक रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर आदि का अवलोकन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाए तथा उसका लाभ भी दिलाया जाए। उन्होने कहा कि जिस भी बच्चे का जन्म अस्पताल में होता है। उनको योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए। जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजन मिली। उन्होने निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान जो भी थोड़ी बहुत कमियां पायी गयी हैं, उसको जल्द से जल्द दूर किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में छात्रा की सांस नली में मिला मोती:स्कूल में छात्रा की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    Next Article
    कुशीनगर में बेल्चा से बुजुर्ग को पटकर पीटता युवक, VIDEO:पीड़ित ने भागकर बचाई जान, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment